विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs UAE U19: पिता से उलटी राह पर चले जूनियर सहवाग, यूएई के खिलाफ जमाया शतक; अंदाज से हर कोई हैरान

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:51 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Nov 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। उनकी यह सूझबूझ ...और पढ़ें

आर्यवीर सहवाग ने जमाया शतक

आर्यवीर सहवाग ने जमाया शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने एक बार फिर बताया है कि वह अपने पिता के रास्ते पर चलने को तैयार है। आर्यवीर ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली है। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम के मजबूत स्कोर की नींव भी रख दी है।

यह आर्यवीर का इस टूर्नामेंट में दूसरा 50 प्लस स्कोर है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला चला नहीं था। वह 22 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

सूझबूझ भरी पारी

आर्यवीर के पिता अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे, लेकिन उन्होंने इस मैच में बिना किसी जोखिम के बल्लेबाजी की। उन्होंने सूझबूझ दिखाई और अपनी पारी को बुना। उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। लक्ष्य के जाने के बाद उन्हें वीके वीनीत का साथ मिला। दोनों ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।

उन्होंने 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनका यह अंदाज अपने पिता से काफी अलग है। नेपाल के खिलाफ आर्यवीर ने तूफानी पारी खेली थी, लेकिन आज उनका शांत स्वभाव देख हर कोई हैरान है।

शतक के बाद दिखाया रौद्र रूप

हालांकि, शतक पूरा करने के बाद वह अपने पिता की राह पर लौटे और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे। उन्होंने यूएई के गेंदबाजों को निशाना बनाया और आगे निकलकर जमकर शॉट बरसाए।  उन्होंने शतक के बाद अगली 37 गेंदों पर 60 रन बनाए। 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर उनका विकेट गिरा। आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 17 चौके और सात छक्कों की मदद से 160 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान से हार के बाद झल्ला गए टीम इंडिया के कप्तान, इन लोगों को दिया दोष

यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से रौंदा, हमजा जहूर रहे जीत के हीरो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।