Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 ऑक्शन में खुला इन अनकैप्ड प्लेयर्स की किस्मत का बंद दरवाजा, ये हैं नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 12:25 PM (IST)

    मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बहाया। सबसे महंग ...और पढ़ें

    2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी।
    2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी।

    HighLights

    1. दुबई में आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया
    2. अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बहाया
    3. यह हैं 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 5 most expensive Uncapped Indian players in IPL 2024 Auction: मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस बीच एक तरफ जहां कैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी।

    अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर बहाया पैसा-

    वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बहाया। 72 खिलाड़ियों पर 10 टीमों ने कुल 230.45 करोड़ रुपये लगाए। ऐसे में आइए देखते हैं 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी:-

    समीर रिजवी 8 करोड़ 40 सीएसके-

    ऑक्शन से पहले ही पूर्व क्रिकेटरों का अंदाजा था कि इस बल्लेबाज पर टीमें बड़ा दांव खेल सकती हैं, लेकिन 20 के बेस प्राइस से शुरू होकर बोली 8 करोड़ 40 लाख तक चली जाएगी इसका अंदाजा खुद समीर को भी नहीं था। समीर को अपनी टीम में शामिल करने लिए गुजरात और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी, लेकिन अंत में जीत चेन्नई की हुई।

    शाहरुख खान 7 करोड़ 40 लाख जीटी-

    पंजाब ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले रिलीज किया था। ऐसे में 40 लाख के बेस प्राइस में खिलाड़ी के लिए पंजाब ने ही सबसे पहले बोली लगाई। इसके बाद पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच खिलाड़ी को लेकर बोली 7 करोड़ तक गई। ऐसे में खिलाड़ी अंत में गुजरात की टीम में शामिल हुए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: Sameer Rizvi के बारे में जानें कुछ रोचक बातें, जिन पर नीलामी में CSK ने पानी की तरह बहाया पैसा

    7 करोड़ 20 लाख दिल्ली के हुए कुमार कुशाग्र-

    विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को 20 लाख बेस में सबसे पहले चेन्नई ने खरीदने की कोशिश की। इसके बाद गुजरात की टीम और चेन्ई के बीच बोली लगी। बाद में 1 करोड़ तक पहुंचते-पहुंचते चेन्नई पीछे हट गई। ऐसे में खिलाड़ी के लिए दिल्ली ने जमकर बोली लगाई और 7 करोड़ 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

    5 करोड़ 80 लाख में राजस्थान ने बनाया शुभम दुबे को अपना-

    अनकैप्ड में सबसे पहले 20 लाख के बेस प्राइस के साथ दिल्ली ने बल्लेबाज शुभम दुबे के लिए दांव खेला। इसके बाद राजस्थान और दिल्ली ने खिलाड़ी के लिए बोली लगाई। 5 करोड़ 80 लाख में खिलाड़ी को राजस्थान ने खरीद लिया है।

    एम सिद्धार्थ 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने खरीदा-

    स्पिनर एम सिद्धार्थ रो 20 लाख के बेस प्राइस में सबसे लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल करना चाहा था, लेकिन इसके बीच आरसीबी ने भी स्पिनर के लिए बोली लगाना शुरू की। दोनों के बीच 20 लाख से शुरू हुई बोली 2 करोड़ 40 लाख तक गई और अंत में जीत लखनऊ सुपरजायंट्स की हुई।

       

    ये भी पढ़ें:- आईपीएल 2024 ऑक्शन में शामिल होंगे 333 खिलाड़ी, बेस प्राइस के साथ यहां देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट