Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आईपीएल 2024 ऑक्शन में शामिल होंगे 333 खिलाड़ी, बेस प्राइस के साथ यहां देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 01:17 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रही है। इस नीलामी में कुल 333 खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं जिन्हें 10 फ्र ...और पढ़ें

    10 टीमों द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों के स्लॉट भरे जाएंगे।
    10 टीमों द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों के स्लॉट भरे जाएंगे।

    HighLights

    1. आईपीएल 2024 के लिए नीलामी आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रही है
    2. नीलामी में कुल 333 खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं
    3. 10 टीमों द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों के स्लॉट भरे जाएंगे

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL auction 2024 of 333 players: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रही है। इस नीलामी में कुल 333 खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं, जिन्हें 10 फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा जाएगा।

    10 टीमों में होंगे ये स्लॉट-

    10 टीमों द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों, जिनमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भरे जाएंगे। 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 2 एसोसिएट देशों से हैं। लिस्ट में 116 कैप्ड खिलाड़ी, 215 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 2 खिलाड़ी हैं।

    हार्दिक पांड्या बने एमआई के कप्तान-

    2 करोड़ रुपये किसी भी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा बेस प्राइस है। 23 खिलाड़ियों ने उस ब्रैकेट में जगह बनाना चुना है। लिस्ट में 13 खिलाड़ी का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ा कदम उठाते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया। 

    ये भी पढ़ें:- बेटर्स और बॉलर्स के बीच होगा अब टक्कर का मुकाबला, IPL 2024 में लागू हुआ नया नियम, मैच का बढ़ेगा रोमांच

    इतने खिलाड़ी हुए रिटेन-

    पिछले महीने ही हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइंट्स को छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की। इस बीच कैमरन ग्रीन पूरी तरह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ गए। 10 टीमों ने कुल 174 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि 81 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया।

    खबरें और भी

    ये टीम भरेगी सबसे ज्यादा खिलाड़ी-

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे अधिक संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें सबसे ज्यादा स्लॉट भरे जाएंगे। इस बीच सबसे ज्यादा पैसा गुजरात टाइटंस के पर्स में है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास आयोजन के लिए सबसे कम पैसा है।

    ये भी पढ़ें:- IPL ऑक्शन 2024 में इन दो खिलाड़ियों पर होंगे सबकी निगाहें, उम्र के मामले में दोनों रचेंगे इतिहास