Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी के बाद Aaron George ने भी ठोका तूफानी शतक, तैयार हो रहा अगला संजू सैमसन!

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 03:43 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम टीम के खिलाफ तीसरे और आखिरी यूथ वनडे में भारतीय सलामी जोड़ी ने कमाल कर दिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की ...और पढ़ें

    एरोन जॉर्ज ने लगाया शतक।

    एरोन जॉर्ज ने लगाया शतक।

    HighLights

    1. एरोन जॉर्ज ने बनाए 118 रन 

    2. वैभव के साथ जोड़े 227 रन

    3. दोनों ओपनर ने लगाए शतक

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में भारतीय सलामी जोड़ी ने कमाल कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर प्रहार किया। वैभव ने 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्‍होंने 74 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली।

    227 रन की पार्टनरशिप की

    वैभव और एरोन के बीच 154 गेंदों पर 227 रन की पार्टनरशिप हुई। वैभव के आउट होने के बाद एरोन जॉर्ज ने अपना शतक पूरा किया। एरोन ने 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्‍होंने वेदांत त्रिवेदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 52 रन जोड़े। एरोन ने 111.32 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 106 गेंदों पर 118 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 16 चौके लगाए। जेसन राउल्स ने एरोन को डेनियल बोसमैन के हाथों कैच आउट कराया।

    अगला संजू हो रहा तैयार

    एरोन जॉर्ज को अगला संजू सैमसन माना जा रहा है। 1 अक्‍टूबर 2006 को केरल में जन्‍मे एरोन टॉप ऑर्डर में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस राइट हैंड बैटर ने पहले 2 वनडे में कुछ खास नहीं किया था। पहले यूथ वनडे में उन्‍होंने 5 और दूसरे यूथ वनडे में 20 रन की पारी खेली थी। 

    • एशिया कप में छाए थे

    • हाल ही में खत्‍म हुए अंडर-19 एशिया कप में भी एरोन ने कमाल की बल्‍लेबाजी की थी।
    • उन्‍होंने यूएई के खिलाफ पहले मैच में शतक लगाया था।
    • एरोन ने 73 गेंदों का सामना किया था और 7 चौके-1 छक्‍के की बदौलत 69 रन की पारी खेली थी।
    • इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रन कूट दिए थे।
    • अंडर-19 एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 90 रन से रौंदा था।
    • इस मुकाबले में एरोन ने मैच विनिंग पारी खेली थी। हालांकि, वह शतक से चूक गए थे।
    • वैभव के फेल होने के बाद 3 नंबर पर आए एरोन ने 88 गेंदों पर 85 रन का अहम योगदान दिया था।
    • इस दौरान उनके बल्‍ले से 12 चौके औश्र 1 सिक्‍स निकला था।
    • इसके बाद श्रीलंका टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में एरोन ने 49 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली थी।
    • पाकिस्‍तान के खिलाफ फाइनल मैच में एरोन 16 रन ही बना सके थे।

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs SA U19: दक्षिण अफ्रीका में शेर की तरह दहाड़े वैभव सूर्यवंशी, केवल 63 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने नए साल में रचा इतिहास, दुनिया का कोई भी प्‍लेयर अब तक नहीं कर सका ऐसा