'CSK में एमएस धोनी गलत कारणों से हैं', IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स के दावे ने खड़ा किया बखेड़ा
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले 44 वर्षीय एमएस धोनी की बल्लेबाजी भूमिका सीमित रही है, जिससे एबी डिविलियर्स ने उनके देर से बल्लेबाजी कर ...और पढ़ें

AB De Villiers ने धोनी के खेलने पर उठाया सवाल
HighLights
आईपीएल के 19वें एडिशन में फिर एमएस धोनी खेलते हुए आएंगे नजर
धोनी को लेकर एबी डिविलियर्स ने क्या कहा?
धोनी के खेलने पर एबी डिविलियर्स ने उठाया सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी, जिनकी उम्र में फिलहाल 44 है और वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। पिछले कुछ आईपीएल एडिशन में धोनी की भूमिका सीमित रही है। जहां वो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन उनका बैटिंग रोल कम हो गया है।
वो बैटिंग करने के लिए भी निचले क्रम में उतरते हैं, जहां उन्हें सिर्फ एक या दो ओवर ही खेलने को मिलते हैं। अब आईपीएल के 19वें सीजन में भी धोनी को सीएसके की टीम की ओर से खेलते हुए देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स, जिन्होंने काफी लंबे समय तक आरसीबी के लिए आईपीएल खेला, उन्होंने धोनी के देर में बैटिंग करने पर सवाल किए हैं।
AB De Villiers ने धोनी के खेलने पर उठाया सवाल
दरअसल, डिविलियर्स ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,
मुझे एमएस के लिए 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने और वास्तव में पर्याप्त प्रदर्शन नहीं करने की कोई भूमिका नहीं दिखती। अगर वह 8 या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी की भूमिका निभाएंगे और वास्तव में कप्तानी नहीं करेंगे, तो मुझे लगता है कि वह लगभग एक जगह बना रहे हैं और लगभग गलत कारणों से वहां हैं। और यह वह स्थिति नहीं है जिसके वह हकदार हैं। उन्हें (धोनी को) नंबर 6 पर खुद बल्लेबाजी करनी होगी। मैं कभी-कभी उन्हें 5 या 4 पर भी देखना चाहूंगा।
एबी डिविलियर्स
धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है
धोनी के पूर्व भारतीय और सीएसके टीम साथी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि ये धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं, भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के पास अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज के अनुभव को देखकर और सीखकर आगे बढ़ने का एक सुनहरा मौका है।