KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा पर BCCI का एक्शन, बीच मैच में 'अश्लील' शब्द बोलना पड़ा भारी; लगा मोटा जुर्माना
SRH की KKR पर जीत के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Fine by BCCI) पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है औ ...और पढ़ें

Abhishek Sharma Fine: अभिषेक शर्मा पर बीसीसीआई का चला हंटर
HighLights
सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से हराया
अभिषेक शर्मा पर बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना
अभिषेक शर्मा की काटी गई 25 प्रतिशत मैच फीस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma Reprimanded by BCCI। सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रन की जीत हासिल की और इस सीजन में जीत से अपना खाता खोल लिया। केकेआर पर मिली जीत के बाद हैदराबाद की टीम के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा विवाद में घिर गए हैं। उन पर बीसीसीआई का हंटर चला है। अभिषेक को आईपीएल 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया गया।
उन पर मैच के दौरान अश्लील शब्द बोलने के लिए बीसीसीआई ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खात में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
Abhishek Sharma Fine: अभिषेक शर्मा पर लगा फाइन
दरअसल, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच के जरिये अभिषेक शर्मा अपनी लय में लौटे। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनकी इस अहम पारी ने टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, मैच के बाद उन्हें उनके व्यवहार ने मुश्किल में डाल दिया।
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने आईपीएल कोर्ड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।
रिलीज में, IPL ने कहा,
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।
IPL
KKR vs SRH: हैदराबाद ने केकेआर को रौंदा
नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के दम पर एसआरएच ने केकेआर को 65 रन से हराया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स की टीम ने 226 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में केकेआर की टीम 16 ओवरों में 161 रन पर सिमट गई।
खबरें और भी
उनके लिए युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका और टीम को सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने तीन, ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट हासिल किए।