विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRE vs AFG: नए कप्तान के साथ उतरेगा अफगानिस्तान, आयरलैंड दौरे के लिए हुआ वनडे टीम का एलान

Published: Fri, 24 Jul 2026 05:35 PM (IST)

अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है।

अफगानिस्‍तान टीम

अफगानिस्‍तान टीम

HighLights

  1. दोनों टीमों के बीच 5 वनडे खेले जाएंगे

  2. 5 अगस्‍त से होगा सीरीज का आगाज

  3. ब्रेडी में 2 और बेलफास्‍ट में 3 मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 5 अगस्‍त को ब्रेडी में होगी। दूसरा ODI 7 अगस्त को ब्रेडी में ही खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज बेलफास्ट चली जाएगी, जहां बाकी तीन मैच 10, 12 और 15 अगस्त को खेले जाएंगे।

आयरलैंड का यह दौरा रहमत शाह के लिए अफगानिस्तान के फुल-टाइम कप्तान के तौर पर पहला असाइनमेंट भी होगा। हाल ही में उन्‍हें वनडे और टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी सौंपी गई थी। उन्‍होंने हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह ली थी। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह को उपकप्तान बनाया गया था।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 5 अगस्‍त- ब्रेडी क्रिकेट क्लब, ब्रेडी
  • दूसरा वनडे: 7 अगस्‍त- ब्रेडी क्रिकेट क्लब, ब्रेडी
  • तीसरा वनडे: 10 अगस्‍त- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
  • चौथा वनडे: 12 अगस्‍त- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
  • पांचवां वनडे: 14 अगस्‍त- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

रहमत शाह (कप्‍तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्‍तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नांग्याल खारोताई, रशीद खान, एएम गजनफर, यामीन अहमदजई, सलीम सफी, फजलहक फारूकी, जिया उर रहमान शरीफी

रिजर्व खिलाड़ी
फरीद मलिक, बशीर अहमद, कैस अहमद, बिलाल सामी

 

 

यह भी पढ़ें- रहमत शाह बने अफगानिस्तान के नए वनडे और टेस्ट कप्तान, शाहिदी के 5 साल के सुनहरे दौर का अंत

यह भी पढ़ें- भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी