रहमत शाह बने अफगानिस्तान के नए वनडे और टेस्ट कप्तान, शाहिदी के 5 साल के सुनहरे दौर का अंत
हशमतुल्ला शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया कप्तान चुन लिया है। बोर्ड ने अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को टीम की अगुवाई की ज ...और पढ़ें

रहमत शाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में से एक हशमतुल्लाह शाहिदी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है। शाहिदी की जगह अब अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को टीम का कप्तान बनाया गया है। वे वनडे और टेस्ट की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
शाहिदी ने अफगानिस्तान को अपनी कप्तानी में कई यादगार जीत दिलाई। वे 31 मई 2021 के राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने थे और उसके बाद 5 सालों तक इस पद पर बने रहे। इस दौरान टीम ने कई बुलंदियों का छुआ। उनकी कप्तानी में अफगानी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफाई किया, जो बड़ी उपलब्धि थी। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में नजर आई थी।
रहमत शाह कप्तान, तो रहमानुल्लाह गुरबाज बने उपकप्तान
अफगानी टीम की कप्तानी शाह को मिली है, तो दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह को उपकप्तान बनाया गया है। वे वनडे और टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट में शाह के डिप्टी होंगे। गुरबाज ने बल्ले के साथ अफगानिस्तान के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है। दूसरी तरफ रहमत शाह, जो 33 साल के हैं, टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। अब उनके ऊपर टीम की जिम्मेदारी होगी।
रहमत शाह का करियर
रहमत शाह के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अफगानी टीम के लिए 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 45.35 की औसत के साथ 1043 रन निकले हैं। उन्होंने 6 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं। शाह का टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। उन्होंने 128 वनडे मैच खेलते हुए 4122 रन बनाए हैं। 50 ओवर के फॉर्मेट में शाह के बल्ले से 33 अर्धशतक और 5 शतक निकले हैं। इसके अलावा एक टी20 मैच खेलते हुए 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 रन बनाए हैं।
खबरें और भी
शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान का सुनहरा दौर
शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने कई बड़ी और यादगार जीत हासिल की। उन्होंने भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराया। वे अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहे थे, जिसकी वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर गए। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने इंग्लैंड को हराया और 5वें स्थान पर रही थी।