Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेन स्‍टोक्‍स ने अंतरराष्‍ट्रीय संन्‍यास के बाद धमाकेदार वापसी करके मचाया गदर, खतरनाक चोट से जूझने के बावजूद ठोका शतक

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद बेन स्टोक्स ने लिस्ट ए मैच में डरहम के लिए खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने क्रैंप्स से जूझते हुए नाबाद 108 ...और पढ़ें

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार मैच खेला। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में खेलते हुए शतक लगाया। उनकी ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि क्रैंप्स की समस्या से जूझते हुए शतक लगाया। उन्होंने वनडे कप के पहले मैच में डरहम के लिए खेला और शतकीय पारी खेली।

    स्टोक्स ने डर्बीशायर के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 108 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। डरहम की टीम 257 रनों के स्कोर का पीछा कर रही थी। स्टोक्स ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वे घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई दिए। स्टोक्स अब लीग क्रिकेट में भी खेलते हुए दिख सकते हैं।

    बेन स्टोक्स ने क्रैंप्स के बावजूद खेली शतकीय पारी

    इस पारी के दौरान स्टोक्स को तेज ऐंठन (क्रैंप) की शिकायत रही। पचास रन पूरे करने के तुरंत बाद वे दर्द से गिर भी पड़े लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। चोट और दर्द से जूझते हुए भी वे क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत तक ले गए। मैच में स्टोक्स की गेंदबाजी ज्यादा प्रभावी नहीं रही। उन्होंने 9 ओवर में 56 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया।

    डर्बीशायर ने 256 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें मार्टिन एंडरसन ने शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति दी। डरहम की शुरुआत खराब रही लेकिन स्टोक्स ने विल रोड्स (45 रन) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। बाद में कॉलिन एकरमैन और ओली रॉबिन्सन ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे स्टोक्स के लिए भी चेज को धीरे-धीरे पूरा करने का मौका मिला।

    खबरें और भी

    संन्यास के बाद पहला लिस्ट ए मैच

    यह मैच स्टोक्स के लिए कई मायनों में खास था। यह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। साथ ही करीब 12 साल बाद डरहम के लिए लिस्ट ए मैच खेल रहे थे। स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने द हंड्रेड नीलामी में भी हिस्सा नहीं लिया लेकिन डरहम के लिए वन-डे कप खेलने का फैसला पहले ही कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- फील्डिंग और फिटनेस सुधारने का मास्टरस्ट्रोक, पाकिस्तानी क्रिकेटरों को ट्रेनिंग में अब खेलना होगा खास गेम

    यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रहने के बाद लिया बड़ा फैसला, अब इंग्लैंड में दिखाएंगे अपनी फिरकी का जादू