यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा होंगे नए जामसाहब, विराट कोहली को पीछे छोड़ बने सबसे अमीर क्रिकेटर
कभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले अजय जडेजा का नाम शनिवार को जामनगर के पूर्व राजपरिवार के जामसाहब के रूप में घोषित हुआ। अजय अब अगले जामसाहब होंग ...और पढ़ें

HighLights
- अजय जडेजा बने जामसाहब
- शत्रुशल्य सिंह ने घोषित किया उत्तराधिकारी
- जामसाहब बनते ही बने सबसे अमीर क्रिकेटर
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के जामनगर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य शत्रुशल्य सिंह जडेजा ने विजयादशमी पर्व पर अपने भतीजे एवं पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। अजय अब अगले जामसाहब होंगे। इस घोषणा के साथ ही अजय अब देश के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं।
कभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले अजय जडेजा का नाम शनिवार को जामनगर के पूर्व राजपरिवार के जामसाहब के रूप में घोषित हुआ। अजय अब अगले जामसाहब होंगे। वह देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हो गए हैं। विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब एक हजार करोड़ मानी जाती है, लेकिन अजय अब 1455 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
1971 में हुआ था जन्म
अजय आज भी क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों से सालाना 16 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। उनका जन्म एक फरवरी 1971 को जामनगर के पूर्व राजपरिवार में हुआ था। राजनीतिज्ञ जया जेटली की पुत्री अदिति उनकी पत्नी हैं। समा राजपूत वंश के जामसाहब रावलजी ने 16वीं सदी में कच्छ से निकलकर जामनगर शहर को बसाया था।
दो सदस्यों के नाम पर खेला जाता है टूर्नामेंट
शनिवार को विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के साथ ही जामसाहब शत्रुशल्य सिंह ने अपने भतीजे अजय जडेजा को उत्तराधिकारी घोषित किया। शत्रुशल्य सिंह को कोई संतान नहीं है। गुजरात के पूर्व राजपरिवारों में उनकी काफी प्रतिष्ठा है। भारत की दो घरेलू क्रिकेट स्पर्धा रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी इसी राजपरिवार के दो पूर्व सदस्य महाराज रणजीत सिंह और महाराज दलीप सिंह जडेजा के नाम पर है। अजय के पिता दौलत सिंह तीन बार जामनगर से सांसद चुने जा चुके हैं।
खबरें और भी
ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
अजय जडेजा ने 1992 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और लास्ट टेस्ट 2000 में अफ्रीका के ही खिलाफ खेला। इस दौरान अजय ने कुल 15 टेस्ट मैच खेले। अजय जडेजा ने भारत के लिए 196 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 5359 रन बनाए हैं। अजय जडेजा ने वनडे में कुल छह शतक और टेस्ट पांच अर्धशतक जड़े हैं।