Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Duleep Trophy 2024: 9 विकेट लेकर Akash Deep ने भारतीय टेस्ट टीम का खटखटाया दरवाजा, पंत-सुंदर का भी किया शिकार

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:03 PM (IST)

    Akash Deep Wickets Duleep Trophy दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इंडिया बी ...और पढ़ें

    Akash Deep ने 9 विकेट हॉल लेकर मचाया गदर, IND vs BAN Test सीरीज से पहले लूटी महफिल
    Akash Deep ने 9 विकेट हॉल लेकर मचाया गदर, IND vs BAN Test सीरीज से पहले लूटी महफिल

    HighLights

    1. Duleep Trophy 2024 में Akash Deep ने शानदार गेंदबाजी कर लूटी महफिल
    2. Akash Deep ने इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए झटके 9 विकेट
    3. Akash Deep ने शानदार प्रदर्शन के चलते IND vs BAN टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया ए टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप (Akash Deep) ने दलीप ट्रॉफी 2024 में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंडिया बी के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट हॉल और दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम को 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारत के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में कई क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

    Akash Deep ने 9 विकेट हॉल लेकर मचाया गदर, IND vs BAN Test सीरीज से पहले लूटी महफिल

    दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इंडिया ए और इंडिया बी के बीच मैच खेला जा रहा है, जिसमें इंडिया ए के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 9 विकेट अपने नाम किए।

    दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी की दूसरी पारी में आकाश दीप ने सबसे पहले मुशीर खान को अपना शिकार बनाया। उन्होंने मैच की पहली पारी में शतक जड़ा था। पहली पारी में मुशीर ने 373 गेंदों का सामना करते हुए 181 रन बनाए थे, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल है। उनके अलावा नवदीप सैनी ने 144 गेंदों में 56 रन बनाए। दूसरी पारी में मुशीर खान खाता तक नहीं खोल सके।

    यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: शुभमन गिल ने लपका अविश्‍वसनीय कैच, ऋषभ पंत लाल गेंद क्रिकेट में वापसी पर हुए फ्लॉप; वीडियो मचा रहा धूम

    वहीं, इंडिया बी की दूसरी पारी में आकाश दीप ने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का शिकार किया। सुंदर 9 रन ही बना सके। वॉशिंगटन सुंदर को बोल्ड करने के बाद उन्होंने साई किशोर को शून्य पर पवेलियन भेजा। इस तरह14 ओवर में 56 रन देकर आकाश दीप ने 5 शिकार किए, जिसमें दो मेडन ओवर रहे।

    खबरें और भी

    इससे पहले इंडिया बी की पहली पारी में आकाश दीप ने 4 विकेट लिए, जिसमें ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, मुशीर खान, यश दयाल को उन्होंने चलता किया।