Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: 'मैंने अपने पूर करियर में जितने...' यशस्वी जायसवाल की इस अदा पर फिदा हुए Alastair Cook, कही बड़ी बात

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 01:41 PM (GMT+05:30)

    गौरतलब हो कि रविवार 18 फरवरी को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ में थे। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने अपना लग ...और पढ़ें

    Alastair Cook ने जायसवाल की तारीफ की। फाइल फोटो
    Alastair Cook ने जायसवाल की तारीफ की। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने यशस्वी जायसवाल की खूब तारीफ की है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की तुलना जायसवाल की राजकोट की पारी से की। कुक ने बताया कि उन्होंने जितने सिक्स अपने पूरे टेस्ट करियर में जड़ें हैं, जायसवाल ने एक ही मैच में जड़ दिए।

    गौरतलब हो कि रविवार, 18 फरवरी को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ में थे। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक जमाया। वह, विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए।

    एलिस्टर कुक ने की तारीफ

    जायसवाल की पारी का मुख्य आकर्षण उनकी पारी के दौरान लगाए गए रिकॉर्ड छक्के थे। उनकी 214 रन की पारी में 12 छक्के और 14 चौके शामिल थे। उनके सिक्स लगाने की अदा पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक फिदा हो गए।

    सिक्स लगाने का बनाया रिकॉर्ड

    कुक ने टीएनटी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "यशस्वी जयसवाल ने एक पारी में मेरे पूरे करियर की तुलना में अधिक छक्के लगाए।" बता दें कि कुक ने 2018 में टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था। 161 टेस्ट मैचों में कुक ने 11 छक्कों के साथ 46.95 की औसत से 12,472 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'उसके डर से उड़ जाती थी रातों की नींद...' गेल-एबी का नहीं Gautam Gambhir को IPL में था इस खिलाड़ी का खौफ, खुद किया खुलासा

    रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

    वहीं, जायसवाल ने एक पारी में सर्वाधिक 12 छक्के लगाने के वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा के 19 छक्के को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल अभी तक 22 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने एंडरसन के ओवर में सिक्स की हैट्रिक लगाई थी।

    यह भी पढे़ं- Faiz Fazal: एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 21 साल पहले रणजी ट्रॉफी में किया था डेब्यू