Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के 3 स्‍पॉट के लिए 7 देशों के बीच जंग, जान लीजिए सभी टीमों का समीकरण

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 08:32 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 में इंग्‍लैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं सेमीफाइनल के 3 स्‍पॉट के लिए अब 7 टीमों के बीच जंग हो रही है। ...और पढ़ें

    7 टीम अब भी रेस में हैं। फोटो- एक्‍स

    7 टीम अब भी रेस में हैं। फोटो- एक्‍स

    HighLights

    1. इंग्‍लैंड ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

    2. सुपर-8 में इंग्‍लैंड ने जीते दोनों मैच 

    3. अब 7 टीमों को बनानी है जगह 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में इन दिनों सुपर-8 की जंग चल रही है। 2 मैचों में 2 जीत के साथ इंग्‍लैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं सेमीफाइनल के 3 स्‍पॉट के लिए अब 7 टीमों के बीच जंग हो रही है।

    ग्रुप 1 से अभी कोई भी टीम अगले दौर में नहीं पहुंची है। वहीं दूसरे ग्रुप से 3 टीमों में से कोई एक ही आगे जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन 7 टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का क्‍या समीकरण है।

    सुपर-8 के ग्रुप

    पहला ग्रुप: वेस्‍टइंडीज, साउथ अफ्रीका, भारत और जिम्‍बाब्‍वे।
    दूसरा ग्रुप: इंग्‍लैंड (Q), न्‍यूजीलैंड, पाकिस्‍तान, श्रीलंका।

    भारतीय टीम

    सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने भारत को 61 रन से करारी शिकस्‍त दी। ऐसे में भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। अब अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उन्‍हें हर हाल में अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।

    साथ ही साउथ अफ्रीका भी जिम्‍बाब्‍वे और वेस्‍टइंडीज को धूल चटा दे। अगर 3 टीमों के 4-4 अंक होते हैं तो उस कंडीशन में बेहतर रन रेट वाली 2 टीम ही सेमीफाइनल में जाएंगी। ऐसे में भारत को सिर्फ 2 मैच ही नहीं जीतने हैं, रन रेट में भी सुधार करना है।

    खबरें और भी

    साउथ अफ्रीका

    साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ सुपर-8 का आगाज किया। ऐसे में उनके लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान नजर आ रही है। अगर टीम अपने अगले दोनों मैच या कोई एक भी जीतती है तो सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी। अब साउथ अफ्रीका का सामना वेस्‍टइंडीज और जिम्‍बाब्‍वे से होना है।

    वेस्‍टइंडीज

    वेस्‍टइंडीज ने अपने सुपर-8 के पहले मैच में जिम्‍बाब्‍वे को बड़े अंतर से हराकर अपना काम काफी आसान कर लिया है। वेस्‍टइंडीज ने जिम्‍बाब्‍वे को 107 रन से हराया। ऐसे में उनका नेट रन रेट +5.350 है। एक और जीत उन्‍हें सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। अब वेस्‍टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका और भारत से होना है।

    जिम्‍बाब्‍वे

    जिम्‍बाब्‍वे को अपने पहले मैच में वेस्‍टइंडीज के हाथों 107 रन से हार मिली। ऐसे में उनका नेट रन रेट -5.350 है। अगर जिम्‍बाब्‍वे को सेमीफाइनल में जाना है तो वेस्‍टइंडीज को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही जिम्‍बाब्‍वे को भी भारत और साउथ अफ्रीका को शिकस्‍त देनी होगी।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 15.25.31 (1)

    न्‍यूजीलैंड

    न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है। अब कीवी टीम को अपने अगले मैच में श्रीलंका और इंग्‍लैंड को हराना होगा। एक भी हार उन्‍हें बाहर कर सकती है।

    पाकिस्‍तान

    सुपर-8 में पाकिस्‍तान ने 2 मैच खेले हैं। उनका पहला मैच बारिश में धुल गया तो दूसरे मैच में इंग्‍लैंड के हाथों 2 विकेट से हार मिली। ऐसे में पाकिस्‍तान के पास एक ही मैच बचा है। अब उन्‍हें श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा। साथ ही यह कामना करनी होगी की कीवी टीम श्रीलंका और इंग्‍लैंड से होने वाले मैच में हार जाए।

    श्रीलंका

    श्रीलंका को अपने सुपर-8 के पहले मैच में इंग्‍लैंड से हार मिल चुकी है। ऐसे में सह मेजबान टीम को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। श्रीलंका का सामना अब न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान से होगा।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 17.07.36 (1)

    यह भी पढ़ें- 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो साल में सबसे खराब खेला, भारतीय टीम आक्रामक रणनीति में नहीं करेगी बदलाव'; कोच ने साफ किए इरादे

    यह भी पढ़ें- IND Vs ZIM Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पूरी डिटेल्स पढ़ें