अनाया बांगर को लड़की बनने के बाद क्रिकेट खेलने की मिली हरी झंडी, ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगी धमाल
अनाया बांगर, जो हाल ही में सर्जरी के जरिए लड़का से लड़की बनी हैं, को ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है।

अनाया बांगर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अनाया बांगर के लिए विमेंस क्रिकेट में खेलने का रास्ता साफ दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया से उन्हें कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। अनाया, जो पहले लड़का थीं, इसी साल मार्च में सर्जरी कराकर लड़की बनी हैं। लड़का से लड़की बनने की वजह से उनके लिए महिला क्रिकेट खेलना आसान नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उन्हें इसकी इजाजत मिल गई है।
अनाया अब ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलती हुई दिखाई देंगी। उनके जेंडर चेंज कराने की वजह से विमेंस क्रिकेट में खेलने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, अब उनके जीवन में महिला क्रिकेटर के तौर पर बड़ा पड़ाव आया है। इस मौके पर अनाया ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि उनके लिए ये बहुत बड़ा दिन है, जब उन्हें पता चला कि वे क्रिकेट खेल सकती हैं।
अनाया बांगर ने जताई खुशी
अनाया ने ऑस्ट्रेलिया से हरी झंडी मिलने के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ये जानने के बाद कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं, ये मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। एक समय ऐसा आया था, "जब मुझे लगा कि मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे एक और मौका दिया है।"
अनाया इससे पहले मुंबई क्रिकेट में सरफराज खान और मुशीर खान के साथ क्रिकेट खेल चुकी हैं लेकिन उस समय वे लड़का थीं। अब उन्होंने सर्जरी के जरिए अपना जेंडर चेंज करवाया है और इसी वजह से उनके ऊपर क्रिकेट खेलने की पाबंदी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में वे क्रिकेट खेल सकती हैं, जिसके लिए उन्हें टेस्टोस्टेरोन से संबंधित मापदंडो को पूरा करना होगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का निमय
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ट्रांसजेंडर और लिंग विविधता वाले खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने की अनुमति, तो देता है लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ नियम बना रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर 12 महीनों में 10 नैनोमोल्स प्रति लीटर से नीचे होना जरूरी है। अगर अनाया को बिग बैश जैसी लीग में खेलना है, तो उन्हें इन मापदंडों को पार करना होगा।
ICC ने लगाया था बैन
आईसीसी ने ऐसे ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया था। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने इस तरह सर्जरी से गुजरने वाले खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट से प्रतिबंधित कर रखा है। ऐसे में अनाया इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं।
