Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ध्वस्त करेंगे क्रिस गेल का 'महा-रिकॉर्ड', दिग्गजों ने की भविष्यवाणी

    Updated: Wed, 20 May 2026 08:01 PM (IST)

    पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और इरफान पठान जैसे दिग्गजों का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों का रिक ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की रेंज और स्वभाव उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग करता है और वह आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

    कुंबले ने स्टार स्पो‌र्ट्स से कहा कि उन्होंने इस आईपीएल सत्र में अभी तक ही 53 छक्के लगा दिए हैं। एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 59 छक्के लगाए हैं। मुझे लगता है वैभव सूर्यवंशी गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं।

    अनिल कुंबले ने की जमकर तारीफ

    उन्होंने कहा कि बहुत कम बल्लेबाज कवर के ऊपर से इतनी आसानी से छक्के मार सकते हैं, लेकिन सूर्यवंशी ने दिग्वेश राठी के विरुद्ध कई बार ऐसा किया। मुझे खुशी है कि लोगों के पास अब भी ऐसी प्रतिभा का वर्णन करने के लिए शब्द हैं। मेरे पास तो शब्द कम पड़ते जा रहे हैं। यह लड़का बहुत खास है। वह इतनी छोटी उम्र में भी पूरी परिपक्वता दिखाते हैं।

    गेंदबाजों में खौफ पैदा कर रहा है सूर्यवंशी: इरफान

    भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के दिलो दिमाग में इस तरह का खौफ पैदा करेंगे जैसा वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने चरम पर रहते हुए किया था। इरफान ने जिओ हॉटस्टार से कहा कि उसे रोकना बहुत मुश्किल है। अपनी शुरुआती 10 गेंदों में वह 100 से कम के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा था और आखिर में उसने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन बनाए।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि वह वास्तव में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। गेंदबाज होने के कारण हम हमेशा क्रिस गेल का सामना करने से डरते थे। वैभव वही खौफ पैदा कर रहा है। गेल का रिकॉर्ड निश्चित रूप से खतरे में है। भारत के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ ने कहा कि उनके पास सूर्यवंशी की प्रतिभा का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। बांगड़ ने कहा कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस युवा लड़के की प्रतिभा का वर्णन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके कुछ शॉट तो वाकई असाधारण थे। वह जहां भी जाएंगे और जहां भी खेलेंगे, निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'आप बुमराह के साथ भी ऐसा करेंगे', मोहम्मद शमी को लगातार इग्नोर किए जाने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज का अगरकर पर फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें- LSG के बॉलर को 'अब कहां गई पर्ची' वाला कमेंट देकर बुरी तरह फंसे Sunil Gavaskar, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी