Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Tendulkar में दिखी बुमराह की परछाई! दनादन यॉर्कर फेंककर LSG कप्तान के उड़ाए परखच्चे- VIDEO

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

    Arjun Tendulkar IPL: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के नेट्स में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उनकी घातक यॉर्कर गेंदों ने ऋषभ ...और पढ़ें

    Arjun Tendulkar को मिलेगा LSG के लिए IPL डेब्यू करने का मौका?

    Arjun Tendulkar को मिलेगा LSG के लिए IPL डेब्यू करने का मौका?

    HighLights

    1. अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स पर मचाया तहलका

    2. अर्जुन तेंदुलकर दनादन डाल रहे यॉर्कर

    3. अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा लखनऊ के लिए IPL डेब्यू का मौका

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar Yorker Video:  क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गेंद से अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्हें नेट्स में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को परेशान करते हुए स्पॉट किया गया है। 9 अप्रैल को लखनऊ की टीम का सामना केकेआर से ईडन गार्डन्स में होना है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

    लेकिन मैच से पहले अर्जुन ने जिस तरह से नेट्स में अपनी बॉलिंग परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत रहे हैं, ऐसे में उन्हें लखनऊ के लिए डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। 

    Arjun Tendulkar को मिलेगा LSG के लिए डेब्यू करने का मौका?

    दरअसल, 26 साल के अर्जुन तेंदुलकर की कुछ वीडियो क्लिप्स वायरल हो रही है, जिसमें वो लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रेनिंग सेशन में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्जुन लगातार 6 गेंद पर 6 खतरनाक यॉर्कर फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां उनकी यॉर्कर इतनी घातक रही कि कप्तान ऋषभ पंत अपना पैर बचाते हुए नजर आए। उनके अलावा अब्दुल समद भी उनकी यॉर्कर का सामना करते हुए संघर्ष करते दिखे। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी यॉर्कर जसप्रीत बुमराह को फेंकते हुए देखा गया है। ऐसे में अर्जुन की यॉर्कर वाली वीडियो के बाद फैंस उनमें बुमराह की परछाई की बात कर रहे हैं। 


    अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर

    बता दें कि  मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में कई सालों तक जुड़े रहने के बाद अर्जुन मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है। नवंबर 2025 में हुए एक ट्रेड डील के तहत लखनऊ ने अर्जुन को उनकी मौजूदा फीस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अब तक अर्जुन ने आईपीएल में कुल 5 मैच खेले और 3 विकेट लिए हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक दो मैच इस सीजन खेले, जिसमें उन्होंने एक मैच में हार और दूसरे मैच में जीत का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- 'कोई बेंच पर बैठना नहीं चाहता', मुंबई इंडियंस से बाहर क्‍यों हुए अर्जुन तेंदुलकर? ऑलराउंडर ने अब किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- 'क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं, डॉग्‍स के साथ', Arjun Tendulkar ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए बड़े खुलासे


    खबरें और भी