अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे, डेट-वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 मार्च को उनकी शादी हो सकती है। ज ...और पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की शादी
HighLights
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च को संभव
प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में अंबानी के घर पर हुए
सानिया चंडोक बड़े बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन इस समय 26 साल के हैं और वे सानिया चंडोक के साथ शादी करने वाले हैं। अर्जुन की शादी से पहले फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आई थी, जहां वे मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर पर दिखाई दिए थे। इस दौरान पिता सचिन तेंदुलकर भावुक दिखे थे।
अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस दौरान नीता अंबानी उनकी तारीफ करती हुई दिखी थी। फंक्शन का वीडियो सामने आया था, जिसमें सभी भगवान गणेश की पूजा करते हुए दिखाई दिए थे। ऐसे में अब सवाल उठता है कि फंक्शन तो शुरू हो गए हैं लेकिन उनकी शादी कब होने वाली है?
अर्जुन तेंदुलकर की कब है शादी?
अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च हो सकती है। हालांकि, उनके परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। तमाम रिपोर्ट्स की मानें, तो अर्जुन 5 मार्च को सानिया के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस शादी के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया था। इसके अलावा भारतीय राजनीति के तमाम लोगों को निमंत्रण सचिन तेंदुलकर ने दिया था।
कहां पर होगी अर्जुन तेंदुलकर की शादी?
अर्जुन तेंदुलकर की शादी कहां पर होने वाली है, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा कारणों के चलते तेंदुलकर परिवार ने स्थान की कोई जानकारी नहीं दी है। प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था और ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के घर पर ही शादी हो सकती है।
खबरें और भी
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक बड़े बिजनेमैन घराने से हैं। वे खुद एक सफल पेशेवर हैं। सानिया मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं, जो ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं। सानिया ने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वे खुद मुंबई में एक लग्जरी पालतू पशु स्पा चलाती हैं। सानिया अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त थी और इसी वजह से उनकी मुलाकात अर्जुन तेंदुलकर से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी और प्यार हो गया। अब ये दोनों 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।