Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हो जाइए अलर्ट... 'तेंदुलकर' ने रणजी ट्रॉफी में खोला पंजा, आईपीएल टीमों को दिलाई अपनी याद

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 04:59 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। अर्जुन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ...और पढ़ें

    अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में लिए पांच विकेट। फोटो- एक्स हैंडल
    अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में लिए पांच विकेट। फोटो- एक्स हैंडल

    HighLights

    1. अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लिया अपना पहला पांच विकेट
    2. गोवा के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में किया कमाल
    3. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले गजब की फॉर्म में अर्जुन तेंदुलकर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। बुधवार को रणजी ट्रॉफी प्लेट मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गोवा को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। आईपीएल नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर के इस प्रदर्शन ने सभी फ्रेंचाइजियों को सचेत कर दिया है।

    रणजी ट्रॉफी के प्लेट मैच में अरुणाचल प्रदेश को गोवा ने पहले दिन 84 रन पर आउट कर दिया। इसमें अर्जुन तेंदुलकर ने बड़ी भूमिका निभाई। अर्जुन ने नीलम ओबी, नबाम हचांग, ​​चिन्मय पाटिल, जय भावसार और मोजी एटे को आउट किया। अर्जुन तेंदुलकर को मोहित रेडकर (3/15) और कीथ पिंटो (2/31) का अच्छा साथ मिला, जिससे अरुणाचल प्रदेश की पारी 30.3 ओवर में सिमट गई।

    हैट्रिक से चूके अर्जुन

    अर्जुन तेंदुलकर ने मैच के दूसरे ओवर में हचांग (0) का विकेट लेकर पारी की शुरुआत की। 12वें ओवर में लगातार गेंदों पर ओबी और भावसार को आउट करने के बाद वह हैट्रिक पर थे। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पाटिल और एटे उनके अंतिम दो विकेट थे। अर्जुन की यह उपलब्धि ऐसे समय सामने आई है, जब मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं करने का फैसला किया है।

    मेगा ऑक्शन में लेंगे हिस्सा

    ऐसे में पूरी संभावना है कि अर्जुन आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर शानदार फार्म में हैं। डॉ. (कैप्टन) के. थिम्माप्पिआ मेमोरियल टूर्नामेंट में अर्जुन ने गोवा की जीत में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट चटकाए। वहीं, अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला पांच विकेट का हॉल पूरा किया है।

    खबरें और भी

    ऐसा रहा है प्रदर्शन

    गौरतलब हो कि अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2023 में आईपीएल डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले आईपीएल सीजन में कुल चार मैच खेले और मात्र तीन विकेट लेने में सफल हो सके। साल 2024 में अर्जुन तेंदुलकर ने केवल एक मैच खेला। दो सीजन में अर्जुन ने कुल चार मैच खेले हैं और तीन विकेट लिए हैं। वह बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar Birthday: 25 साल के हुए सचिन के लाडले अर्जुन, ‘X’ पर लगा बधाइयों का तांता

    यह भी पढ़ें- Father's Day 2024: पिता के नक्शेकदम पर चले और देश का नाम किया रोशन, देखिए क्रिकेट खेलने वाले पिता-बेटे की जोड़ी