Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Tendulkar Birthday: 25 साल के हुए सचिन के लाडले अर्जुन, ‘X’ पर लगा बधाइयों का तांता

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 02:41 PM (IST)

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2021 में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पर्दापर्ण किया था। अर्जुन बल्ले से भ ...और पढ़ें

    Arjun Tendulkar: 25 साल के हुए सचिन के लाडले अर्जुन
    Arjun Tendulkar: 25 साल के हुए सचिन के लाडले अर्जुन

    HighLights

    1. Arjun Tendulkar आज मना रहे हैं अपना 25वां जन्मदिन
    2. सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं अर्जुन तेंदुलकर
    3. अर्जुन को जन्मदिन पर फैंस एक्स पर दे रहे बधाइयां

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar Birthday Twitter Reactions: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का आज जन्मदिन हैं। अर्जुन आज 25 साल के हो चुके हैं।

    वह एक लेफ्ट ऑर्म मीडियम फास्ट बॉलर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 के दौरान अपना डेब्यू किया था। पिता सचिन के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने हर वक्त खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    Arjun Tendulkar: 25 साल के हुए सचिन के लाडले अर्जुन

    दरअसल, अर्जुन (Arjun Tendulkar Birthday) घरेलू क्रिकेट में पहले मुंबई के लिए खेलते थे, लेकिन वहां ज्यादा मौके नहीं मिलने के कारण उन्होंने मुंबई का साथ छोड़कर गोवा का हाथ थामा। घरेलू क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी से वह बैटर्स को खूब परेशान कर रहे हैं। वहीं, उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन पर।

    Arjun Tendulkar का अब तक ऐसा रहा IPL करियर

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2021 में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पर्दापर्ण किया था। अर्जुन बल्ले से भी अहम समय में रन बनाने में सक्षम है। साल 2021 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ खरीदा था। 15वें सीजन से पहले अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में वापस खरीदा। अभी तक अर्जुन ने आईपीएल करियर में 5 मैचों में बल्ले से 13 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 5 मैच खेलते हुए 3 विकेट चटकाए हैं।

    यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar ने योगराज सिंह के 'कोयला' वाले बयान पर किया तगड़ा पलटवार, टीम का 'हीरा' बनकर चटकाए 9 विकेट

    खबरें और भी