Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Tendulkar ने योगराज सिंह के 'कोयला' वाले बयान पर किया तगड़ा पलटवार, टीम का 'हीरा' बनकर चटकाए 9 विकेट

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 08:54 PM (IST)

    Arjun Tendulkar 9 wicket हाल में दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगीराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कोयला बताया था। ...और पढ़ें

    गेंदबाजी में छाए अर्जुन तेंदुलकर। इमेज- सोशल मीडिया
    गेंदबाजी में छाए अर्जुन तेंदुलकर। इमेज- सोशल मीडिया

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हाल में दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगीराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कोयला बताया था। उनकी यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।

    अब अर्जुन तेंदुलकर ने उनके बयान को गलत साबित कर दिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए इनविटेशन टूर्नामेंट के एक मैच में 9 विकेट चटकाए। उन्‍होंने 26.3 ओवर में 87 रन देकर 9 शिकार किए।

    2 पारियों में 9 विकेट लिए 

    डॉ. (कैप्टन) के थिमप्पिया मेमोरियल टूर्नामेंट में कर्नाटक की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के खिलाफ 9 विकेट लिए। केएससीए इलेवन में ज्यादातर अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ी शामिल थे। अर्जुन ने 2 पारियों में 26.3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्‍होंने 87 रन खर्च किए और 9 विकेट हासिल किए।

    पहली पारी में 5 विकेट लिए 

    • पहली पारी में कर्नाटक टीम 36.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई।
    • इस पारी में अर्जुन तेंदुलकर ने 13 ओवरों में 41 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
    • जवाब में गोवा ने अभिनव तेजराणा के शतक और मंथन खुटकर के अर्धशतक की मदद से 413 रन बनाए।
    • दूसरी पारी में कर्नाटक टीम ने 30.4 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई।
    • अर्जुन तेंदुलकर ने 13.3 ओवर गेंदबाजी की और 46 रन खर्च कर 4 सफलताएं प्राप्‍त कीं।

    ये भी पढ़ें: IPL 2024 में पहली बार उतरे जूनियर तेंदुलकर, मार्कस स्टोइनिस पर हुए गुस्सा; चोटिल होकर गए मैदान से बाहर

    घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन 

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 13 मैच की 20 पारियों में 21 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 24.05 की औसत और 53.03 की स्‍ट्राइक रेट से 481 रन बनाए हैं।

    15 लिस्‍ट ए मैच की 15 पारियों में उन्‍होंने 21 शिकार किए हैं और 62 रन भी बनाए हैं। 21 टी20 में अर्जुन के नाम 26 विकेट हैं। साथ ही उन्‍होंने 98 रन भी बनाए हैं।

    ये भी पढ़ें: Father's Day 2024: पिता के नक्शेकदम पर चले और देश का नाम किया रोशन, देखिए क्रिकेट खेलने वाले पिता-बेटे की जोड़ी

    खबरें और भी