Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गेंदबाजी पर फोकस करो, स्नैपचैट बंद करो! अर्शदीप सिंह ने IPL 2026 में 541 रन लुटाकर बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

    पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन विवादों से भरा रहा है। ...और पढ़ें

    अर्शदीप सिंह

    अर्शदीप सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन विवादों से भरा रहा है। मैदान पर उनके प्रदर्शन से लेकर मैदान के बाहर की हरकतों तक, अर्शदीप सीजन के दूसरे हाफ में पंजाब के खराब प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

    52 रन लुटा दिए

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब के आखिरी लीग मैच में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए हालात और भी बदतर हो गए। अर्शदीप ने लाइन-लेंथ से भटककर गेंदबाजी की और 3 ओवर में 17.30 की इकोनॉमी से 52 रन देकर कोई विकेट नहीं चटकाया। टी20 मैच में गेंदबाजों द्वारा 50 से अधिक रन देना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन एकाना स्टेडियम की मुश्किल पिच पर ऐसा करना बेहद चौंकाने वाला था।

    PBKS के गेंदबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 50+ रन दिए

    • 7 - अर्शदीप सिंह
    • 4 - सैम कुरेन
    • 3 - केजी रबाडा
    • 3 - मोहम्मद शमी
    • 3 - एक्स बार्टलेट

    महंगे रहे अर्शदीप

    शनिवार को अर्शदीप को गेंदबाजी में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने पहले ही ओवर में जोश इंग्लिस के खिलाफ 16 रन लुटा दिए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पारी के 12वें ओवर में एक बार फिर अर्शदीप को निशाना बनाया और 19 रन ठोक दिए।

    डेथ ओवर्स में लुटाए रन

    पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने डेथ ओवर्स में भी अपने प्रमुख तेज गेंदबाज पर भरोसा जताया और उन्हें पारी का आखिरी ओवर सौंपा। अय्यर को उम्मीद थी कि अर्शदीप नए बल्लेबाजों अब्दुल समद और अर्जुन तेंदुलकर को संभाल लेंगे। लेकिन इस ओवर में भी 17 रन बने और अर्शदीप ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया।

    खबरें और भी

    बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

    आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह ने 14 मैच की 14 पारियों में 541 रन लुटाए हैं। इस दौरान उन्‍हें 14 सफलताएं मिली हैं। मौजूदा सीजन में उनकी औसत 38.64 की और इकोनॉमी 10.20 की रही है। अर्शदीप आईपीएल के लगातार 3 सीजन में 500 से ज्‍यादा रन लुटाने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। उन्‍होंने पिछले सीजन 518 और आईपीएल 2024 में 505 रन लुटाए थे।

    WhatsApp Image 2026-05-24 at 15.27.33

    WhatsApp Image 2026-05-24 at 15.27.20

    WhatsApp Image 2026-05-24 at 15.27.12

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह फिर विवादों में घिरे! प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक; लेटेस्‍ट रील पर भड़के फैंस

    यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा पर 'अंधेरे' वाला कमेंट कर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर लगी क्लास; पुराना Video भी वायरल