तिलक वर्मा पर 'अंधेरे' वाला कमेंट कर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर लगी क्लास; पुराना Video भी वायरल
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। इसके पीछे वजह उनका तिलक वर्मा को लेकर किया गया कमेंट है। ...और पढ़ें

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसकी वजह उनका तलिक वर्मा पर किया गया एक कमेंट है जिसे नस्लीय टिप्पणी माना जा रहा है। उनके इस कमेंट को लेकर अर्शदीप की जमकर क्लास लगाई जा रही है और उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दरअसल, अर्शदीप का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज और भारत की टी20 टीम में उनके साथी तिलक वर्मा को 'ओए अंधेरे' कहकर बुला रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब अर्शदीप का तिलक के काले रंग पर कमेंट करना है। इसी को लेकर अर्शदीप बुरी तरह से घिर गए हैं।
जमकर लगाई जा रही है क्लास
ये वीडियो मुंबई और पंजाब के बीच गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच से पहले का है। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है और अर्शदीप पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लग रहे हैं। एक यूजर ने अर्शदीप के साथ-साथ उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड को भी इसमें खींचते हुए लिखा, "सफेद त्वचा और एक मॉडल जो सिर्फ आपके पैसे के लिए आपके पास आई है, इससे आप हैंडसम नहीं हो जाते। अर्शदीप की हिम्मत तो देखिए कि वह तिलक वर्मा को उनकी त्वचा के रंग को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।"
White skin tone or roaming with a model who came just because of your money doesn’t make you handsome.
— AdityaVarma (@AdityaVarma45_) May 14, 2026
Look at the audacity of Arshdeep singh to troll Tilak Varma’s skin tone while carrying that clown face himself. 🤡🙏🏻 pic.twitter.com/evxmEbGYUI
पुराना वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया यूजर ने अर्शदीप के एक पुराने वीडियो को भी ढूंढ़ निकाला जिसमें वह गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को लेकर भी कथित तौर पर मजाक में नस्लीय टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो में अर्शदीप सुदर्शन की तरफ कैमरा करते हैं और कहते हैं कि 'कैमरा साफ करना होगा'
खबरें और भी
Not for the first time https://t.co/vz3jV13VQ0 pic.twitter.com/sTv0jY2j8n
— Pushkar (@Musafirr_hu_yar) May 14, 2026
पंजाब के खिलाफ मुंबई ने जीत हासिल की और इसके हीरो तिलक ही रहे जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और छह चौके मारे। ये पंजाब की लगातार पांचवीं हार है और उब उसे प्वेऑफ में जाने के लिए अपने बचे दोनों मैच जीतने ही होंगे।
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह की शर्मनाक हरकत, तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे तेज गेंदबाज! फैंस ने लगाई जमकर फटकार
Arshdeep Singh looked straight at Tilak Varma and said:
— PitchTalks (@ThePitchTalks) May 14, 2026
“Oye Andhere, sunscreen lagaaya?”
The pain and discomfort on Tilak’s face said it all, He was visibly hurt and NOT impressed at all.
How can a “joke” cut so deep? This wasn’t banter, it was pure racial shade 😔 pic.twitter.com/86BbYv8wI9