Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्शदीप सिंह की शर्मनाक हरकत, तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे तेज गेंदबाज! फैंस ने लगाई जमकर फटकार

    Updated: Thu, 14 May 2026 11:38 PM (IST)

    अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा के खिलाफ शर्मनाक हरकत की है। उन्होंने तिलक पर ऐसा कमेंट किया, जिससे वे फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस उन्हें जमकर फटकार ल ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा-अर्शदीप सिंह

    तिलक वर्मा-अर्शदीप सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अर्शदीप ने तिलक वर्मा को कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से बवाल मच गया है। अर्शदीप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे तिलक को अंधेरा कह देते हैं। इस वीडियो में नमन धीर भी हैं, जिसमें सिंह उन्हें पंजाब का असली नूर करार देते हैं। अर्शदीप की ये टिप्पणी बहस में बदल गई है और फैंस भी उन्हें लताड़ लगाई है।

    अर्शदीप पर रंगभेद करने का आरोप लगाया जा रहा है। तेज गेंदबाज अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे ऐसे कई वीडियो बनाते हैं, जिसमें साथी खिलाड़ियों से मजाक करते हैं। हालांकि, इस बार उनको मजाक करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं। कुछ फैंस इसे शर्मनाक बता रहे हैं, तो कुछ इसे अर्शदीप की शर्मनाक हरकत बता रहे हैं।

    अर्शदीप सिंह ने की तिलक वर्मा पर टिप्पणी

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें अर्शदीप सिंह तिलक को कहते हैं 'ओये अंधेरे।' तिलक को ये शब्द उनके रंग की वजह से कहा गया। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने नमन धीर को पंजाब का असली नूर बताया। अर्शदीप उन्हें सलाह भी देते हैं कि वे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। हालांकि, पहले तिलक को समझ में नहीं आता है लेकिन नमन धीर ने उन्हें इसका मतलबा समझाया, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।

    वीडियो सामने आने के बाद फैंस अर्शदीप पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। यूजर्स अर्शदीप को लताड़ लगा रहे हैं और उनकी इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये अर्शदीप सिंह की शर्मनाक हरकत है। वे हर स्टोरी में पंजाब शब्द का इस्तेमाल करते हैं फिर भी उन्हें डिफेंड किया जाता है। ये तिलक वर्मा की बेइज्जती है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अर्शदीप ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे तिलक असहज दिखाई दे रहे हैं। ये मजाक नहीं है बल्कि रंगभेद किया जा रहा है।"

    खबरें और भी

    अर्शदीप सिंह का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

    आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वे काफी महंगे साबित हुए हैं और इसी वजह से पंजाब की टीम दूसरे चरण में संघर्ष कर रही है। अर्शदीप ने 11 मैच खेले हैं और 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

    यह भी पढ़ें- 104 चौके और 26 छक्के, IPL 2026 के बीच इस मैच में मचा हाहाकार; टीम ने 50 ओवर में 822 रन ठोक दिए

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की नाक में दम करने वाले नाहिद राणा को मिला बड़ा इनाम, ICC ने अवॉर्ड से किया सम्मानित