Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान की नाक में दम करने वाले नाहिद राणा को मिला बड़ा इनाम, ICC ने अवॉर्ड से किया सम्मानित

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:03 PM (IST)

    बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को आईसीसी ने सम्मानित किया है। उन्होंने हाल ही में शानदार खेल दिखाया है और इसी वजह से उन्हें अवॉर्ड मिला है। ...और पढ़ें

    नाहिद राणा

    नाहिद राणा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अच्छे प्रदर्शन किया इनाम दिया है। आईसीसी ने उन्हें अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया है। राणा इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी।

    इससे पहले भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा है। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में खेली गई वनडे सीरीज में भी शानदार गेंदबाजी की थी और 8 विकेट हासिल किए थे, जिससे बांग्लादेश ने पाकिस्तान को मात दी थी।

    नाहिद राणा ने दी प्रतिक्रिया

    आईसीसी द्वारा प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद नाहिद राणा भावुक हो गए। उनका कहना है कि उन्हें ये अवॉर्ड मिलने से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और भी खास हो गई है। राणा ने कहा, "न्यूजीलैंड जैसी वर्ल्ड क्लास टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना बहुत खास था। अब आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद और भी अच्छा लग रहा है। अपने घर पर सीरीज जीतना अब और भी खास हो गया है। ये एक ऐसी सीरीज है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। अपने साथियों और समर्थकों का मैं बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है।"

    न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश में खेली गई वनडे सीरीज में नाहिद ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और एक ही विकेट हासिल किए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और दूसरे मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए थे। सीरीज में उन्होंने कुल 8 विकेट लिए थे और बांग्लादेश को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए हैं।

    खबरें और भी

    पाक के खिलाफ बांग्लादेश ने 104 रनों से जीत हासिल की। ये बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर पर पहली जीत है। इस मुकाबले में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में शतक और दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच राशिद खान और मोहम्‍मद नबी पहुंचे अस्पताल, बीमार प्‍लेयर जादरान से मिलकर हुए भावुक

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की पहली बार टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए किया स्‍क्वॉड का एलान