IPL 2026 के बीच राशिद खान और मोहम्मद नबी पहुंचे अस्पताल, बीमार प्लेयर जादरान से मिलकर हुए भावुक
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी बुधवार को पूर्व राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने पहुंचे। ...और पढ़ें
-1778765224651_m.webp)
शापूर जादरान से मिले राशिद और नबी
HighLights
गंभीर बीमारी से जूझ रहे शापूर जादरान
ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती
लंबे समय से जादरान का चल रहा इलाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी बुधवार को पूर्व राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने पहुंचे। जादरान भारत में एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी का इलाज करा रहे हैं।
जादरान को हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (HLH) नामक बीमारी है। 38 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज जारी है।
नबी ने दी जानकारी
अस्पताल में जादरान से मुलाकात के बाद नबी ने 'X' पर लिखा, "आज ग्रेटर नोएडा में राशिद खान के साथ हम अपने प्यारे भाई शापूर से मिले। उसी लंबे, जोशीले और मजबूत दिल वाले शापूर को, जिसकी हम हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बहादुरी से लड़ते हुए तारीफ करते आए हैं, अस्पताल के बिस्तर पर लेटे देखना सचमुच दिल दहला देने वाला था। अल्लाह सर्वशक्तिमान अपनी असीम दया और आशीर्वाद से उन्हें शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ करें और वे जल्द ही स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने प्रिय परिवार, मित्रों और समर्थकों से मिलें।" नबी ने आईसीयू की कुछ तस्वीर भी शेयर की।
Today in Greater Noida, India, along with @rashidkhan_19, we met our dear brother Shapoor Jaan.
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) May 13, 2026
Seeing the same tall, passionate and strong-hearted Shapoor, whom we have always admired fighting bravely on the cricket field, lying on a hospital bed was truly heartbreaking.
May… pic.twitter.com/uTjPcj6vvx
शापूर के प्रदर्शन पर एक नजर
शापूर ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे की 44 पारियों में उन्होंने 43 सफलताएं प्राप्त कीं। 4/24 एकदिवसीय में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। शापूर ने टी20 इंटरनेशनल में 37 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.83 की रही थी। 8 मार्च, 2020 को आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।