ICC T20 Ranking: अभिषेक बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बरकरार, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का जलवा
आईसीसी ने टी-20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के ...और पढ़ें
-1778079296927_m.webp)
अभिषेक शर्मा टॉप पर।
HighLights
2 महीने से टी20I नहीं खेले अभिषेक
9 मार्च को खेला था आखिरी टी20I
रैंकिंग में ईशान किशन दूसरे नंबर पर
दुबई, आइएएनएस। आईसीसी ने टी-20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नौ मार्च के बाद से कोई इंटरनेशनल टी-20 नहीं खेलने के बावजूद पहले स्थान पर बने हुए हैं।
ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें, भारत के तिलक वर्मा छठे, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें, इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें, दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें और जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट दसवें स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे, पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे, इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें- SRH vs KKR Highlights: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें