104 चौके और 26 छक्के, IPL 2026 के बीच इस मैच में मचा हाहाकार; टीम ने 50 ओवर में 822 रन ठोक दिए
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ जिसकी क्रिकेट प्रेमियों ने कल्पना तक नहीं की होगी। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। एआई
HighLights
टकुंदा मडेम्बो ने तिहरा शतक लगाया
विनफेड माटेन्डे ने डबल सेंचुरी ठोकी
गेंदबाजों ने एक्स्ट्रा में 108 रन दिए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है। फैंस आईपीएल में व्यस्त थे इस बीच बड़ा धमाका हो गया। वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ जिसकी क्रिकेट प्रेमियों ने कल्पना तक नहीं की होगी। एक टीम ने मैदान पर रनों का अंबार लगा दिया और 50 ओवरों में 822 रन बनाकर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। मामला जिम्बाब्वे की डोमेस्टिक फर्स्ट लीग क्रिकेट का है।
जिम्बाब्वे घरेलू क्रिकेट में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने मीथेन लायंस टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 822 रन बनाए। स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब की ओर से टकुंदा मडेम्बो ने तिहरा शतक लगाया। उन्होंने 143 गेंद पर 302 रन कूट दिए। इसके बाद वह रिटायर आउट हुए। उनके अलावा विनफेड माटेन्डे ने आतिशी दोहरा शतक ठोका। विनफेड माटेन्डे ने 75 गेंदों सामना किया और 203 रन जड़ दिए। गेब्रियल जाया के बल्ले से शतक (110) निकला।
Something happened in Zimbabwe when we were busy with IPL and Elections. 800+ in 50 overs match and 790+ winning margin.
— Ajay R (@jaitwits) May 12, 2026
Scorpion Cricket Club. pic.twitter.com/VPkLr8xsqN
स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने पारी के दौरान 104 चौके और 26 छक्के जड़े। यानी की टीम ने 130 बाउंड़ी से 572 रन बना लिए। इतना ही नहीं मीथेन लायंस के गेंदबाजों ने 79 वाइड और 23 नो बॉल सहित 108 एक्स्ट्रा रन दे दिए। 823 रन का पीछा करने उतरी मीथेन लायंस की पूरी टीम 8वें ओवर में ही 28 रन पर ही सिमट गई। ऐसे में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने 794 रन से इस मुकाबले को को अपने नाम किया।
ऑफिशियल लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर बिहार के नाम है। बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए थे। इसी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला था। वैभव ने 84 गेंदों पर 190 रनों की तूफानी पारी खेली थी।