Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्‍तान, हार्दिक पांड्या के बाद सूर्यकुमार यादव भी हुए बाहर

    Updated: Thu, 14 May 2026 07:14 PM (IST)

    पंजाब किंग्‍स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला। ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव।

    सूर्यकुमार यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्‍स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी सौंपी गई।

    बुमराह आईपीएल में पहली बार कप्‍तानी कर रहे हैं। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। बुमराह मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले 10वें कैप्‍टन हैं। बुमराह की कप्‍तानी में भारत ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं और दोनों में जीत दर्ज की।

    मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

    जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हमने पिछला मैच देखा और हमें लगा कि शायद ठंड बढ़ने से विकेट बेहतर हो जाएगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले टेस्ट कप्तान बनूंगा। हमारे पास तीन मैच बचे हैं और हम उनका पूरा आनंद लेना चाहते हैं और शायद कुछ टीमों को चौंकाना भी चाहते हैं। सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से धर्मशाला में नहीं हैं। वहीं अल्लाह गजनफर भी आज का मैच नहीं खेले रहे हैं।"

    मुंबई इंडियंस के कप्‍तान

    • हरभजन सिंह
    • शॉन पोलॉक
    • सचिन तेंदुलकर
    • ड्वेन ब्रावो
    • रिकी पोंटिंग
    • रोहित शर्मा
    • कीरोन पोलार्ड
    • सूर्यकुमार यादव
    • हार्दिक पांड्या
    • जसप्रीत बुमराह

    टीम की कप्तानी करने से पहले IPL में सबसे अधिक मैच

    • 200 मैच: रवींद्र जडेजा
    • 156 मैच: जसप्रीत बुमराह
    • 153 मैच: मनीष पांडे
    • 148 मैच: अक्षर पटेल
    • 137 मैच: कीरोन पोलार्ड
    • 126 मैच: सूर्यकुमार यादव

    एक ही सीजन में तीन अलग-अलग कप्‍तान

    • 2008 में मुंबई इंडियंस (हरभजन, शॉन पोलॉक, सचिन तेंदुलकर)
    • 2013 में पुणे वॉरियर्स (मैथ्यूज, रॉस टेलर, फिंच)
    • 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद (वार्नर, विलियमसन, मनीष)
    • 2024 में पंजाब किंग्‍स (शिखर, सैम कुरेन, जितेश)
    • 2026 में मुंबई इंडियंस (हार्दिक, सूर्या, बुमराह)
     
     

    मुंबई इंडियंस

    रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा।
    इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

    पंजाब किंग्‍स

    प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
    इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, हार्दिक और सूर्या दोनों बाहर; कौन थामेगा टीम की कमान?

    यह भी पढ़ें- MI vs PBKS: हार्दिक पांड्या एमआई टीम के साथ नहीं पहुंचे धर्मशाला? वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली