IPL 2026: पंजाब किंग्स का खिलाड़ी अब नहीं बना पाएगा रील, धुआं उड़ाने वाला खिलाड़ी भी फंसा; दोनों पर हुआ कड़ा एक्शन
आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है, जब बीसीसीआई ने लीग में नियमों पर सख्ती ...और पढ़ें

पंजाब किंग्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खिलाड़ियों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सख्त हो गया है। सभी फ्रेंचाइजियों को भी इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पलान करें। इसी कड़ी में अब पंजाब किंग्स ने भी कड़ा एक्शन लिया है। पंजाब ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की ब्लॉगिंग को फिलहाल बंद कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी बड़ा कदम उठाया है।
दिल्ली ने अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के परिवार वालों को भी होटल या अन्य जगहों पर ही वीडियो बनाने की अनुमति दी है। हालांकि, इसी के साथ दिल्ली ने ये भी शर्त रखी है कि वे इन तस्वीरों या वीडियो को सीजन समाप्त होने के बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें। ये सख्ती बीसीसीआई के नए निर्देशों को बाद दिया गया है।
अर्शदीप सिंह की ब्लॉगिंग पर रोक
पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कई मौकों पर वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे साझा भी करते हैं। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी को पता चला है कि पंजाब ने उनकी ब्लॉगिंग पर रोक लगा दी है। इसके अलावा दिल्ली ने भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के परिवारवालों को वीडियो बनाने से मना कर दिया है। उन्हें कुछ जगहों पर ही वीडियो या तस्वीर लेने की इजाजत दी है लेकिन इस शर्त के साथ कि वे इसे सीजन खत्म होने के बाद ही शेयर करेंगे।
क्यों उठाया गया ऐसा कदम?
आईपीएल 2026 में कई विवाद सामने आ चुके हैं। खिलाड़ी और यहां तक कि सपोर्ट स्टाफ के लोग बीसीसीआई के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर सबसे पहले डगआउट में फोन चलाते देखे गए थे। इसके अलावा राजस्थान के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते दिखे, जिसके लिए उनके ऊपर जुर्माना लगया गया। इसक पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां पर उन्हें यात्रा के दौरान कथित तौर पर वेपिंग करते देखा गया।
खबरें और भी
BCCI ने जारी किया निर्देश
आईपीएल में बढ़ते विवाद को देखते हुए बीसीसीआई हरकत में आई और उन्होंने निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने 7 पन्नों का निर्देश दिया है, जिसमें खिलाड़ियों को हनी ट्रैप में संभावित रूप से फंसने की चेतावनी दी गई है। लेटर में ये भी कहा गया है कि सभी फ्रेंचाइजी आईपीएल के नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करें। इसकी बोर्ड समय-समय पर जांच भी करता रहेगा।