Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय कोचिंग स्टाफ में शामिल होगा ये जादुई स्पिनर, गंभीर ने बोर्ड के सामने रखी अपनी मांग

    Updated: Fri, 08 May 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम की कोचिंग में एक और नया नाम जुड़ सकता है। गौतम गंभीर के साथ अब टीम के साथ बहुतुले शामिल हो सकते हैं। गंभीर भी उनसे काफी प्रभावित दिखाई दे र ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर

    गौतम गंभीर

    HighLights

    1. भारतीय टीम की कोचिंग में हो सकता है बदलाव

    2. गौतम गंभीर ने की है सिफारिश

    3. साईराज बहुतुले टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौतम गंभीर के साथ एक और कोच टीम इंडिया के साथ जुड़ सकता है। दरअसल, साईराज बहुतुले भारत की टीम में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं। बहुतुले पहले भी भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन वे कभी परमानेंट कोच नहीं बने।

    हेड कोच गंभीर भी बहुतुले से काफी प्रभावित दिखाई देते हैं। उन्होंने भी बीसीसीआई से बहुतुले को कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की मांग की है। भारत की टीम में फिलहाल हेड कोच के अलावा बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट शामिल हैं। हालांकि, कोई स्पिन गेंदबाजी कोच नहीं है और ऐसे में उन्हें कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा सकता है।

    साईराज बहुतुले बन सकते हैं कोच

    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक साईराज बहुतुले भारत के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। वे इस समय पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हैं लेकिन उनके फ्रेंचाइजी से अलग होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में उन्होंने बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में बात की है। इसके अलावा गंभीर ने भी उन्हें कोच बनाने के लिए सिफारिश की है।

    बहुतुले इससे पहले कई बार भारतीय टीम के साथ यात्रा कर चुके हैं। वे नेशनल क्रिकेट एकैडमी में भी रह चुके हैं, जहां कई मौके पर उन्होंने राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में सितांशु कोटक के साथ भारत के कोच के रूप में कार्य किया था। अब उनकी कोचिंग में एंट्री हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर बीसीसीआई या फिर किसी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    बहुतुले का क्रिकेट करियर

    बहुतुले भारत के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने 2 टेस्ट मैच खेले हैं और 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 8 वनडे मैचों में 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने 188 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6176 रन बनाए हैं। तो वहीं 630 विकेट अपने नाम किए। 143 लिस्ट ए मैचों में 1367 रन, जबकि 197 विकेट हासिल किए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'गेंदबाजों को बचा लो', बल्लेबाजों के तांडव को देख सुनील गावस्कर ने सौरव गांगुली से लगाई गुहार; नियमों को बदलने की कही बात

    यह भी पढ़ें- LSG vs RCB: दिग्वेश राठी या शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत ने कैसे किया आखिरी ओवर की पहेली का अंत? खुद बताई कहानी