विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LSG vs RCB: दिग्वेश राठी या शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत ने कैसे किया आखिरी ओवर की पहेली का अंत? खुद बताई कहानी

Published: Fri, 08 May 2026 12:18 PM (IST)

ऋषभ पंत के सामने आरसीबी के खिलाफ मैच में एक असमंजस की स्थिति थी। उन्हें आखिरी ओवर के लिए दिग्वेश ...और पढ़ें

ऋषभ पंत की एलएसजी ने आरसीबी को दी मात

ऋषभ पंत की एलएसजी ने आरसीबी को दी मात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ रनों से हरा दिया। बारिश के कारण ये मैच 19 ओवर प्रति पारी का हो गया था। आखिरी ओवर में जीतने के लिए आरसीबी को 20 रनों की जरूरत थी और उसके दो धुरंधर बल्लेबाज क्रीज पर थे। ऐसे में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के सामने काफी मुश्किल थी।

पंत के सामने मुश्किल थी कि वह आखिरी ओवर किसे दें। उनके पास दो विकल्प थे। पहला दिग्वेश राठी और दूसरा शाहबाज अहमद। पंत ने काफी दिमाग लगाने के बाद राठी को गेंद दी जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

पंत ने बताई अंदर की बात

आखिरी ओवर में आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर थे और दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट्स मारने का दम रखते हैं। ऐसे में पंत को ये देखते हुए फैसला करना था। आखिरी ओवर से पहले पंत ने अपने दोनों स्पिनरों से बात की और दोनों ही ये जिम्मेदारी निभाने को तैयार दिख रहे थे। इसने पंत के लिए और मुसीबत खड़ी कर दी।

इस फैसले को लेकर पंत ने कहा, "ये काफी मुश्किल फैसला था। हम दबाव में थे, लेकिन साथ ही आपको अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होता है। शेफर्ड को देखते हुए राठी सही मेचअप था। उनको भी अपने ऊपर भरोसा था और उन्होंने टीम के लिए अपना काम किया।"

गेंदबाजों को सराहा

राठी ने अपने कप्तान के भरोसे को सही ठहराया और सिर्फ 10 रन ही खर्च किए। पंत इस जीत से काफी खुश दिखे और उन्होंने अपने गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की। पंत ने कहा, "हम जानते हैं कि एक टीम के तौर पर हम काफी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन हमारी ताकत हमारी गेंदबाजी रही है। जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मेहनत की है वो शानदार है, खासकर प्रिंस, शमी भाई, राठी, आवेश, मयंक सभी ने।"

यह भी पढ़ें- प्रिंस यादव तो बड़े शातिर निकले, विराट कोहली की सलाह को उनके ही खिलाफ बनाया हथियार और उड़ा दिए परखच्चे

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु को छोड़ अहमदाबाद में क्यों होगा IPL 2026 का फाइनल? अरुण धूमल ने बताई सच्चाई