बेंगलुरु को छोड़ अहमदाबाद में क्यों होगा IPL 2026 का फाइनल? अरुण धूमल ने बताई सच्चाई
आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया कि 2026 आईपीएल फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद स्थानांतरित करने का मुख्य कारण अहमदाबाद की अधिक दर्शक क्षमता और आईसीसी बोर ...और पढ़ें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने गुरुवार को बताया कि टूर्नामेंट के 31 मई को होने वाले फाइनल मैच को बेंगलुरु से अहमदाबाद स्थानांतरित करने के पीछे दर्शकों के बैठने की अधिक क्षमता और आईपीएल फाइनल के आस-पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड की बैठक का होना मुख्य कारण थे।
नियम यह है कि आईपीएल जीतने वाली टीम को अगले सत्र में फाइनल की मेजबानी करने का मौका मिलता है, लेकिन बुधवार को बीसीसीआई ने फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद को सौंप दी, जिसने पिछले साल भी फाइनल का आयोजन किया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न के दौरान हुई भयानक भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 40,000 है जबकि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 1,30,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।
प्लेऑफ के मैचों की भी नहीं मिली मेजबानी
चिन्नास्वामी को आईपीएल प्लेऑफ के किसी मैच की मेजबानी नहीं मिली। प्लेऑफ के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेले जाएंगे। इसके अलावा बीसीसीआई के सचिव देवजती सैकिया का कहना है कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने 10000 अतिरिक्त टिकटों की मांग की थी और इस वजह से चिन्नास्वामी में फाइनल मुकाबला नहीं हो सका।