'गेंदबाजों को बचा लो', बल्लेबाजों के तांडव को देख सुनील गावस्कर ने सौरव गांगुली से लगाई गुहार; नियमों को बदलने की कही बात
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर गेंदबाजों के हक में आवाज उठाई है और कहा है कि सारे नियम बल्लेबाजों के फेवर में हैं जिन्हें थोड़ा बदलने की जरूरत है। ...और पढ़ें
-1778226613187_m.webp)
सुनील गावस्कर ने सौरव गांगुली से लगाई गुहार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा क्रिकेट में तूफान का बोलबाला है। वो तूफान जो बल्ले से आता है। वो तूफान जो गेंदों को बार-बार बाउंड्री के बाहर भेजता है। आईपीएल-2026 या यू कहें टी20 क्रिकेट में रनों की बारिश आम हो गई है। खेल नियम भी बल्लेबाजों के फेवर में ज्यादा माने जाते हैं। इन सभी को देखते हुए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सौरव गांगुली से गेंदबाजों को बचाने की गुहार लगाई है।
1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे गावस्कर ने कहा है कि अंपायरों को गेंदबाजों को कुछ छूट देनी चाहिए, खासकर तब जब बाउंसर गेंद को वाइड करार दिया जाता है।
नियम बदलने की मांग
दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले गावस्कर ने नियमों को थोड़ा बदलने की बात कही है ताकि गेंदबाजों को थोड़ी राहत मिल सके। गावस्कर ने स्पोर्टस्टार में अपने कॉलम में लिखा है, "बमुश्किल बल्लेबाज के सिर के ऊपर से जा रही बाउंसर को वाइड बॉल करार दे दिया जाता है। ये ऐसा है जैसे किसी तेज गेंदबाज को एक हाथ बांधकर उसे गेंदबाजी करने को कहना। उसे कुछ राहत तो दीजिए। बाउंड्री छोटी होती जा रही हैं, गेंदबाजों को पीछे धकेलने के लिए काफी कुछ है।"
उन्होंने लिखा, "बल्लेबाज के नॉर्मल स्टांस पर गेंद उसके सिर के थोड़ा सा ऊपर से जा रही है तो उसे वाइड करार दिया जा रहा है। तेज गेंदबाज पहले से ज्यादा अपाहिज हैं।"
गांगुली से की अपील
गावस्कर ने अपने लेख में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से गेंदबाजों की मदद करने की अपील है। गांगुली आईसीसी की मेंस क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं इसलिए उन्हें इसमें शामिल किया गया है। गावस्कर ने लिखा, "सौरव गांगुली अगली बार जब आप आईसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करें तो गेंदबाजों के बार में भी सोचिएगा।"