Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज लौटा ढाका; यह वजह आई सामने

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 05:30 PM (GMT+05:30)

    मुश्फिकुर रहीम हाल में पिता बनाने हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया। उन्होंने एशिया कप के सुपर-4 श्रीलंका ...और पढ़ें

    एशिया कप 2023 में बांग्लादेश की टीम। फाइल फोटो
    एशिया कप 2023 में बांग्लादेश की टीम। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी बांग्लादेश की टीम को आखिरी मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह ढांका से श्रीलंका वापस नहीं लौटे हैं।

    दरअसल, मुश्फिकुर रहीम हाल में पिता बनाने हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया। उन्होंने एशिया कप के सुपर-4 श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार खेला। उसके बाद वह परिवार को समय देने के लिए ढाका लौट आए। अब उन्होंने अपनी छुट्टी में विस्तार कर दिया है। इसके चलते वह भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

    बीसीबी अध्यक्ष ने दी जानकारी

    बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने एक बयान में कहा, "मुश्फिकुर ने हमें सूचित किया है कि उनकी पत्नी अभी भी ठीक हो रही है और उन्हें इस समय उनके और अपने बच्चों के साथ रहने की जरूरत है। हम उसकी स्थिति को पूरी तरह से समझते हैं और हमने उसे ब्रेक लेने की अनुमति देने का फैसला किया है।"

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान या श्रीलंका? किससे भिड़ेगा भारत, यहां जानें Asia Cup 2023 Final का पूरा समीकरण

    एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के लिए बनाए हैं सर्वाधिक रन

    बता दें कि एशिया कप 2023 बांग्लादेश के नजरिए से खराब रहा है। लीग चरण में जहां अफगानिस्तान के खिलाफ उसे जीत मिली तो वहीं, अन्य तीन मुकाबले में उसे हार का समाना करना पड़ा। एक बार पाकिस्तान के हाथों तो दो बार श्रीलंका ने पटखनी दी। मुश्फिकुर ने एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार पारियों में 32.75 की औसत से 131 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'भारत ने मैच फिक्स किया...' मीम्स बनाने वालों पर भड़के शोएब अख्तर, क्लास लगाते हुए निकाली जमकर भड़ास