विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया; पूरा शेड्यूल आया सामने

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:32 PM (IST)

भारत-ए और पाकिस्तान-ए 22 नवंबर को दोहा में 50 ओवर के एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे। यह ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, दुबई। भारत-ए 19 नवंबर से दोहा में शुरू होने वाले 50 ओवर के एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 22 नवंबर को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान टूर्नामेंट में अपनी ए टीमें उतारेंगे, जबकि नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और हांगकांग के अपनी सबसे मजबूत टीमें भेजने की संभावना है।

भारत ए को पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। श्रीलंका-ए, बांग्लादेश-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग ग्रुप ए में हैं। भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उसका सामना पाकिस्तान-ए (22 नवंबर) और यूएई (24 नवंबर) से होगा।

भारत को सिर्फ एक बार मिली जीत

दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2013 में एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के रूप में हुई थी। अब तक इसके सात टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें भारत ने केवल एक बार जीत हासिल की है। ओमान में पांच से 14 नवंबर तक होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान आठ नवंबर को आमने-सामने होंगे।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पूरा शेड्यूल-

19 नवंबर 2026

बांग्लादेश-ए बनाम हांगकांग
श्रीलंका-ए बनाम अफगानिस्तान ए

20 नवंबर 2026

पाकिस्तान-ए बनाम यूएई
इंडिया-ए बनाम नेपाल

21 नवंबर 2026

श्रीलंका-ए बनाम हांगकांग
बांग्लादेश-ए बनाम अफगानिस्ता-ए

22 नवंबर 2026

यूएई बनाम नेपाल
इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान-ए

23 नवंबर 2026

अफगानिस्तान-ए बनाम हांगकांग
श्रीलंका-ए बनाम बांग्लादेश-ए

24 नवंबर 2026

इंडिया-ए बनाम यूएई
पाकिस्तान ए बनाम नेपाल

26 नवंबर 2026 पहला सेमीफाइन
27 नवंबर 2026 दूसरा सेमीफाइनल
29 नवंब 2026 फाइनल

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, मिताली राज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें- 8 साल तक रहा टीम इंडिया की शान, फिक्सिंग स्कैंडल से हुआ करियर बर्बाद; फिर फिल्मों में भी किया काम पर रहा नाकाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।