Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत और श्रीलंका के स्‍टार खिलाड़ी बढ़ाएंगे एश‍ियन लीजेंड्स लीग की रौनक, पहली बार एशिया से बाहर होगा आयोजन

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:38 PM (IST)

    एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आगाज 30 जुलाई से जाम्बिया की राजधानी लुसाका में होगा। भारत और श्रीलंका के कई स्‍टार्स इस लीग में हिस्‍सा लेते हुए ...और पढ़ें

    30 जुलाई से शुरू होगा एएलएल

    30 जुलाई से शुरू होगा एएलएल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 30 जुलाई से जाम्बिया की राजधानी लुसाका में होगी। इस लीग का फाइनल 10 अगस्‍त को खेला जाएगा। दूसरे सीजन में कुल छह टीमें हिस्‍सा लेंगी।

    एशियन लीजेंड्स लीग में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। टी20 प्रारूप वाली इस लीग का प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेगा। इस लीग में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकन लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स, पाकिस्तान पैंथर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स हिस्‍सा लेंगी।

    लीग कमिश्‍नर ने क्‍या कहा

    एशियन लीजेंड्स लीग के लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने कहा, 'एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस लीग की कल्पना हमेशा एशियाई क्रिकेट के उत्सव के रूप में की गई है और हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य इसे एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित करना है।'

    उन्होंने आगे कहा, 'मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और उससे उत्पन्न लॉजिस्टिक चुनौतियों को देखते हुए हमने सीजन-2 को जाम्बिया में आयोजित करने का फैसला किया है। यह पहला और एकमात्र अवसर होगा जब यह टूर्नामेंट एशिया के बाहर खेला जाएगा।'

    एशिया में लौटेगी लीग

    चेतन शर्मा ने भरोसा दिलाया कि अगले सीजन में इस लीग की एशिया में वापसी कराने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने कहा, 'अगले सीजन से हम इसे फिर से एशिया में वापस लाने की योजना बना रहे हैं, जहां इसका वास्तविक स्थान है। सीजन-2 पहले से बड़ा, ज्यादा प्रतिस्पर्धी और अधिक मनोरंजक होगा।'

    खबरें और भी

    किस टीम का कौन कप्‍तान

    टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों की कमान एशियाई क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों के हाथों में होगी। यूसुफ पठान इंडियन रॉयल्स की अगुवाई करेंगे, जबकि थिसारा परेरा श्रीलंकन लायंस का प्रतिनिधित्व करेंगे। शाकिब अल हसन बांग्लादेश टाइगर्स, असगर अफगान अफगानिस्तान पठान्स, मोहम्मद हफीज पाकिस्तान पैंथर्स और तिलकरत्ने दिलशान रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स की कप्तानी करेंगे।

    टूर्नामेंट में अंबाती रायुडू, नमन ओझा, ऋषि धवन, उपुल थरंगा, इसुरु उदाना, दानुष्का गुणाथिलका, दिलशान मुनावीरा, असेला गुणरत्ने, इमरान नजीर, सईद अजमल, उमर अकमल, यासिर शाह, मोहम्मद इरफान, आलोक कपाली और मलिंदा सिरिवर्धना जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे भी खेलते नजर आएंगे। आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों की घोषणा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 'हो गया रिटायरमेंट? कटवाली नाक', Rohit Sharma के शतक के बाद पूर्व क्रिकेटर ने आलोचकों पर जमकर निकाली भड़ास

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने आखिर किस खिलाड़ी के बल्‍ले से 'लॉर्ड्स' पर जमाया शतक? दोस्‍ती का है गहरा कनेक्‍शन