IND vs ENG: रोहित शर्मा ने आखिर किस खिलाड़ी के बल्ले से 'लॉर्ड्स' पर जमाया शतक? दोस्ती का है गहरा कनेक्शन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने करियर का 34वां शतक जमाया। हिटमैन ने अपने खास दोस्त के बल्ले से लॉर्ड्स में शतक जड़ा। ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे व अंतिम वनडे में अपने करियर का 34वां शतक जमाया।
'हिटमैन' ने इस शतक के दम पर रिकॉर्ड्स बुक में अपनी अलग जगह बनाई। हालांकि, क्रिकेट फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा ने एक अन्य भारतीय क्रिकेटर के बल्ले से यह शतक जड़ा।
जी हां, रोहित शर्मा ने अपने दोस्त शार्दुल ठाकुर के बल्ले से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक जमाया। कैमरे में एक बार दिखाया भी गया कि रोहित जो बल्ला उपयोग कर रहे हैं, उसमें सबसे नीचे शार्दुल ठाकुर का नाम लिखा हुआ है। कमेंट्री बॉक्स में मौजूद शार्दुल ने इस बात की पुष्टि भी की।
आलोचकों को करारा जवाब
बता दें कि भारतीय टीम लॉर्ड्स में 388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 17 चौके और पांच छक्के की मदद से 138 रन बनाए और भारत को मैच में बनाए रखा। हालांकि, टीम इंडिया 27 रन से मैच गंवा बैठी और सीरीज भी 1-2 के अंतर से हार गई।
बहरहाल, रोहित शर्मा ने शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। लॉर्ड्स वनडे से पहले खबरों का बाजार गर्म हुआ कि रोहित शर्मा अपना आखिरी वनडे खेल रहे हैं। 'हिटमैन' ने सैकड़ा जमाकर अपनी उपयोगिता साबित की और 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की दावेदारी पेश की। इस तरह उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
"𝒀𝒆 𝒃𝒂𝒏𝒆𝒈𝒂 𝒌𝒂𝒍 𝒌𝒂 𝒉𝒆𝒂𝒅𝒍𝒊𝒏𝒆" 😌
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 19, 2026
Truer words have not been spoken, Shardul 🤌
Watch #ENGvIND 3rd ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels. #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/jigSCRiR9U
संन्यास पर तोड़ी चुप्पी
रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपने संन्यास पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वो बाहर की आवाज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनका पूरा ध्यान टीम की मदद करने पर लगा हुआ है।
शर्मा ने कहा, 'देखिए मेरी जिम्मेदारी बल्ले के साथ है। आओ और खेलो। देश का प्रतिनिधित्व करो, टीम का प्रतिनिधित्व करो। जब मैंने डेब्यू किया, तो यही कहा गया था। यही मैं कर रहा हूं।'