Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क का बड़ा कारनामा, कपिल देव को पीछे छोड़ रचा इतिहास

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 01:45 PM (IST)

    मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट ल ...और पढ़ें

    मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

    मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डारविन के मरारा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बेशक ऑस्ट्रेलियाई टीम संघर्ष कर रही है, लेकिन मिचेल स्टार्क ने इस बीच इतिहास रच दिया है और भारत के महान गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।

    स्टार्क ने ये काम मैच के दूसरे दिन किया। इस मैच में यूं तो अभी तक बांग्लादेश का पलड़ा ही भारी रहा है। पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और अब बांग्लादेश के बल्लेबाज मेजबान टीम के गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं।

    कपिल देव से निकले आगे

    स्टार्क ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया था। उन्होंने पहले दिन शादमान इस्लाम को पवेलियन भेजा जो 20 रन ही बना सके। इसी के साथ स्टार्क ने कपिल के टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। दूसरे दिन स्टार्क ने लिटन दास को बिना खाता खोले आउट कर कपिल देव को पार कर दिया और टेस्ट में उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

    इसी के साथ स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर आ गए हैं। अब उनकी नजरें साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन के 439 टेस्ट विकेटों पर टिकी हैं।

    दूसरी पारी में कर सकते हैं कमाल

    स्टार्क इस मैच की दूसरी पारी में स्टेन की बराबरी करने और उनके पीछे छोड़ने का कमाल कर सकते हैं। इस मैच में नहीं तो अगले मैच में स्टार्क का स्टेन को पीछे छोड़ना तय है। स्टेन को पीछे छोड़ने के बाद स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: 26 साल बाद... तन्जीद हसन ने शतक ठोक लिखी नई रिकॉर्डबुक, ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें- 'महारानी मत बनो स्मिथ...', ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शक ने दिग्‍गज बल्‍लेबाज का सरेआम उड़ाया मजाक - Video हुआ वायरल