Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs DC: कप्तान Axar Patel पर लगा 12 लाख का जुर्माना; पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा

    Updated: Tue, 12 May 2026 09:24 AM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्मा ...और पढ़ें

    DC के कप्तान Axar Patel पर लगा 12 लाख का फाइन

    DC के कप्तान Axar Patel पर लगा 12 लाख का फाइन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Axar Patel Fined: दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने 211 रन का टारगेट हासिल कर आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज हासिल किया, लेकिन दिल्ली की टीम की ये खुशी मैच के बाद फीकी पड़ गई। बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। ये कार्रवाई पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद की गई।

    DC के कप्तान Axar Patel पर लगा 12 लाख का फाइन

    दरअसल, आईपीएल की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। ये सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत अक्षर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

    दिल्ली ने पंजाब को हराया

    दिल्ली कैप‍िटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर की शानदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी उम्मीदों को बचाने में सफल रही। पंजाब के द‍िए 211 रन के लक्ष्य को द‍िल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. पंजाब की यह लगातार चौथी हार है. दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने फिफ्टी जड़कर जीत की नींव रखी और फिर उसके बाद आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन ठोककर जीत दिला दी।

    अक्षर ने मैच के बाद कहा, “पिछली बार से मैं यही कह रहा हूं कि हम अहम मौकों पर चूक रहे हैं। हम एक अच्छी टीम हैं, अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन अहम लम्हों को नहीं जीत पा रहे। जिस तरह से हम खेले उससे मैं वाकई खुश हूं और उम्मीद है कि हम इसी तरह खेलना जारी रखेंगे। पहले 3-4 ओवर में हमने 60 रन दिए और फिर वापसी की। बीच के ओवरों में जिस तरह माधव और मुकेश ने गेंदबाजी की, वो मैच जिताने वाले लम्हे थे।"

    खबरें और भी

    बता दें कि एक समय दिल्ली की टीम 33 रन पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी और खराब शुरुआत के बाद वापसी करने को लेकर जब अक्षर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, बल्ले से भी, मेरे आउट होने के बाद जिस तरह डेविड मिलर, आशुतोष और माधव ने बल्लेबाजी की, वो शानदार था।

    मैच में अक्षर ने खुद गेंदबाजी नहीं की, इस पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे की सोच का खुलासा करते हुए कहा,

    आज विकेट अलग तरह से बर्ताव कर रहा था। पहले कुछ ओवरों के बाद, खासकर जब आकिब नबी ने गेंदबाजी की, तो मुझे लगा कि गेंद स्विंग और सीम दोनों कर रही थी। शायद हमने पहले 3-4 ओवर में सही जगह गेंदबाजी नहीं की, लेकिन एक बार जब हमें एहसास हुआ कि तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो मुझे लगा कि स्पिन की ज्यादा जरूरत नहीं है। जब मैंने माधव और आकिब को एक्स्ट्रा ओवर दिए तब भी गेंद कुछ कर रही थी। तो मैंने सोचा कि अगर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो मुझे खुद को लाने के बजाय उन्हीं से गेंदबाजी करानी चाहिए।

    -

    अक्षर पटेल

    बता दें कि पंजाब किंग्स पर मिली जीत के बाद दिल्ली की टीम ने अंक तालिका में 7वां स्थान हासिल किया। डीसी की टीम ने 12 में से अब तक 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

    यह भी पढ़ें- 'अच्छे इंसान को कोई नहीं रोक सकता', Hardik से मनमुटाव के बीच Krunal Pandya हुए इमोशनल; पोलार्ड को बताया बड़ा भाई

    यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: दिल्ली ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, किंग्स ने लगाया हार का चौका