Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जलील कर दिया', फ्री हिट पर शॉट खेलने से चूक गए Babar Azam; फैंस ने बीच मैच में लगाई क्‍लास

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 03:41 PM (IST)

    पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 23वें मैच में पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टक्‍कर हुई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. टी20 में 12000 से ज्‍यादा रन बना चुके बाबर

    2. पेशावर जल्मी के कप्‍तान हैं बाबर आजम

    3. बाबर आजम ने खेली मैच विनिंग पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 23वें मैच में पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टक्‍कर हुई। इस मुकाबले के दौरान हुई एक घटना के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। मैच के दौरान अल्‍जारी जोसेफ ने 7वें ओवर में लगातार दूसरी बाउंसर की। ऐसे में इसे नो-बॉल दिया गया और फ्री हिट भी मिली।

    मुफ्त की गेंद का नहीं उठा पाए फायदा

    मुफ्त की गेंद मिलने पर बल्‍लेबाज अक्‍सर हवाई फायर करते हैं। फैंस बाबर आजम से भी यही उम्‍मीद लगा बैठे। हालांकि, जोसेफ ने चतुराई से लेग साइड की ओर तेज गेंद फेंकी। बाबर थोड़ा सा चौंक गए और बल्ले का अंदरूनी किनारा उनके पैड पर लगा, जिससे चौके या छक्के की जगह सिर्फ एक रन बना।

    जलील करा दिया बाबर

    यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस दौरान स्‍टैंड में एक फैन वीडियो भी बना रहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है, जब बाबर फ्री हिट पर बड़ा हिट नहीं लगा पाते हैं तो एक दर्शक को मजाकिया लहजे में निराशा व्यक्त करते हुए कहता है, "जलील करा दिया बाबर"।

     

     

     

    8 विकेट से जीत दर्ज की

    मुकाबले की बात करें तो पेशावर जल्मी ने कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स पर 8 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए पीएसएल 2026 में अपना दबदबा बरकरार रखा। टॉस जीतकर जल्मी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्वेटा ग्लैडिएटर्स लय बनाने के लिए संघर्ष करती रही और 20 ओवरों में 154 रन पर ऑल आउट हो गए। हसन नवाज ने सबसे ज्‍यादा 37 रन बनाए। सूफियान मुकीम ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3/25 विकेट लिए। मोहम्मद बासित ने भी तीन विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    बाबर ने लगाया अर्धशतक

    155 रन चेज करने उतरी जल्मी ने शानदार शुरुआत की। मोहम्मद हारिस ने 35 रनों की तेज पारी खेलकर शुरुआती गति प्रदान की। उन्‍होंने कप्तान बाबर आजम के साथ एक मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप की। कप्तान बाबर ने 51 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए और 9 गेंद पहले ही अपनी टीम को जीत दिला दी।

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगबबूला हुए Babar Azam स्ट्राइक रेट के सवाल पर बोले- मुंह उठाकर शॉट्स नहीं…

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: बाबर आजम ने बल्ले से काटा गदर, खास कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज