Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL 2026: बाबर आजम ने बल्ले से काटा गदर, खास कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 08:39 PM (IST)

    बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में एक नया इतिहास लिखा है। उन्होंने पाकस्तान सुपर लीग के इतिहास में खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबा ...और पढ़ें

    बाबर आजम

    बाबर आजम

    HighLights

    1. बाबर आजम ने लाहौर के खिलाफ बनाए 43 रन

    2. बाबर ने पीएसएल में बनाया खास रिकॉर्ड

    3. पेशावर जल्मी ने लाहौर कलंदर्स को हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में इतिहास रच दिया। वे खास कारनामा करने वाले पीएसएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, रिकॉर्ड बनाने से पहले उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा और सिर पर गेंद लगने की वजह से बाबर दर्द में भी दिखाई दिए। इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी।

    आजम ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे किए थे और उन्होंने सबसे तेज ये कारनामा किया था। अब उन्होंने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 43 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस दौरान वे दर्द में थे, जब तेज गेंदबाज नसीम शाह के भाई उबैद शाह की गेंद उनके सिर पर लग गई। इसके बाद फिजियो को जांच के लिए मैदान पर आना पड़ा लेकिन आजम ने बल्लेबाजी जारी रखी।

    बाबर आजम के सिर पर लगी गेंद

    लाहौर के खिलाफ मुकाबले में बाबर के सिर पर गेंद लगी। उबैद शाह की बाउंसर ने उन्हें परेशान किया और दर्द में दिखाई दिए। गेंद लगने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज मैदान पर ही बैठ, जो उनके दर्द को बयां कर रहा था। हालांकि, इसके बाद फीजियो आए और जांच के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। बाबर ने मैच में 40 गेंदों पर 43 रन बनाए और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    बाबर आजम ने पूरे किए 4000 रन

    बाबर ने 43 रन बनाने के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आजम से पहले किसी भी खिलाड़ी ने पीएसएल में 4 हजार रन नहीं बनाए हैं।

    खबरें और भी

    पेशावर जल्मी ने जीता मैच

    पेशावर ने बाबर के 43 और कुसल मेंडिस के 48 गेंदों पर 74 रनों की पारी के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। शाहीन अफरीदी को 3, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को 2 सफलता मिली। 174 रनों के जवाब में लाहौर की टीम ने 17 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। पेशावर ने मुकाबले को 76 रनों से जीता। उनके लिए गेंदबाजी में माइकल ब्रेसवेल और सुफियान मुकीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्हें 3-3 विकेट मिले।

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम का एलान, नई सेलेक्‍शन कमेटी ने इन प्‍लेयर्स को दिया मौका

    यह भी पढ़ें- '15 साल की उम्र में काफी मैच्योर हैं', वैभव सूर्यवंशी से छक्‍के-चौके खाने के बाद उनका कायल हुआ दिग्‍गज गेंदबाज