'15 साल की उम्र में काफी मैच्योर हैं', वैभव सूर्यवंशी से छक्के-चौके खाने के बाद उनका कायल हुआ दिग्गज गेंदबाज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल ...और पढ़ें

कमाल की फॉर्म में चल रहे वैभव।
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने लगाया तूफानी अर्धशतक
26 गेंदों पर 78 रन की अहम पारी खेली
वैभव ने भुवनेश्वर कुमार को नहीं छोड़ा
गुवाहाटी, पीटीआई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। भुवनेश्वर ने कहा कि जिस तरह से वह शॉट्स खेलता है, वह बाकायदा क्रिकेट शॉट होते हैं। 15 वर्ष की उम्र में वह काफी परिपक्व है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, हमें उसे इसका श्रेय देना चाहिए।वैभव ने मुकाबले में भुवनेश्वर के खिलाफ 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
आरसीबी दबाव में नहीं था
भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि आरसीबी कभी भी पूरी तरह से दबाव में नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह टी-20 मैच है। वह युवा है और अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहा है लेकिन हमें कभी भी यह नहीं लगा कि हम पर पूरी तरह से दबाव बन गया है। अगर एक 15 साल का लड़का इस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है या वह 25 का भी हो, यह टी-20 मैच में होता है।
एक कैच छूटा
उन्होंने कहा कि हमने रणनीति बनाई थी और एक कैच भी छूटा लेकिन यह क्रिकेट में होता है। हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर सके और यह टी-20 क्रिकेट का हिस्सा है। हम बहुत चिंतित नहीं हैं। लेग स्पिनर सुयश शर्मा की जगह हरफनमौला वेंकटेश अय्यर को उतारने के बारे में उन्होंने कहा कि पावरप्ले में स्पिनरों का प्रयोग मुश्किल है। हमारे पास बायें हाथ का एक ही स्पिनर है और हमने सुयश की जगह इंपैक्ट सब को चुना।
कोहली का सूर्यवंशी को मैसेज
युवा क्रिकेटर के लिए सुपरस्टार विराट कोहली से मिली तारीफ किसी वरदान से कम नहीं है और आईपीएल में एक और शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को यह मौका मिला। 15 वर्ष के सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। मैच के बाद कोहली ने वैभव की कैप पर साइन करके खास मैसेज लिखा कि प्रिय वैभव, शानदार प्रदर्शन। इस पारी से सूर्यवंशी आईपीएल के इस सत्र में अब तक सर्वाधिक रन के साथ आरेंज कैप भी पहन चुके हैं।