Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी का जल्‍द होगा इंटरनेशनल डेब्‍यू? इस टीम के खिलाफ मिल सकता मौका, खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 05:11 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    इंटरनेशनल डेब्‍यू की उठ रही मांग।

    इंटरनेशनल डेब्‍यू की उठ रही मांग।

    HighLights

    1. आईपीएल में कहर बरपा रहे वैभव 

    2. 4 मैच में ठोक चुके हैं 200 रन 

    3. ऑरेंज कैप पर वैभव का कब्‍जा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025, घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 विश्‍व कप और अब आईपीएल 2026 में अपनी बल्‍लेबाजी का लोहा मनवाने वाले वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्‍यू की मांग लगातार तेज हो रही है। वैभव मैच दर मैच अपने आप को साबित कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

    वह चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारत का अगला टी20 इंटरनेशनल मैच आयरलैंड (26 जून) के खिलाफ है। यह देखना बाकी है कि क्या 15 साल के वैभव को मुख्य टीम में मौका मिलता है।

    आरसीबी के गेंदबाजों पर बरसे

    आईपीएल के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर सूर्यवंशी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर जड़ दिए।

    आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि सूर्यवंशी अपने हालिया प्रदर्शन के आधार पर भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले खिलाड़ी बनने के हकदार हैं। सचिन तेंदुलकर 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्‍यू किया था। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।

    खबरें और भी

    धूमल ने की पैरवी

    धूमल ने X पर लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी की है। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन को देखते हुए निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने का मौका मिलना चाहिए। इतने प्रतिभाशाली और इतने कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का मौका बहुत कम मिलता है। भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के रूप में उनका नाम दर्ज होना बिल्कुल जायज है।'

     

     

     

    15 साल के भी हो चुके हैं वैभव

    सूर्यवंशी मार्च 2026 में 15 साल के होने के बाद सीनियर मेंस टीम के लिए खेलने के योग्य हो गए है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अंडर-19 विश्‍व कप के फाइनल में 175 रन कूट दिए थे। अपनी इस पारी में वैभव ने 15 चौकों के साथ ही 15 हवाई फायर भी किए थे। आईपीएल में वह बड़ी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

    सभी गेंदबाजों की धुनाई कर रहे

    • आरसीबी के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी ने आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या की जमकर धुनाई की।
    • ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के सामने उन्होंने सिर्फ चार गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।
    • मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वह जसप्रीत बुमराह सूर्यवंशी पर भारी पड़े।
    • वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। वैभव 19वें सीजन में अब तक 2 फिफ्टी ठोक चुके हैं।
    • वह 4 मुकाबलों में अब तक 200 रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप वैभव के सिर पर सजी हुई है।

    यह भी पढ़ें- RR vs RCB: मैच के बाद रजत पाटीदार ने पकड़ी वैभव सूर्यवंशी की गर्दन, बीच मैदान पर दे डाली धमकी!

    यह भी पढ़ें- RR vs RCB: हारने के बाद भी विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, वैभव सूर्यवंशी को दिया तोहफा; Video वायरल