Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs RCB: हारने के बाद भी विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, वैभव सूर्यवंशी को दिया तोहफा; Video वायरल

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 11:55 AM (GMT+05:30)

    राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से गजब का कोहराम मचाया है। उन्होंने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली जिसके ब ...और पढ़ें

    वैभव को मिला विराट कोहली से तोहफा

    वैभव को मिला विराट कोहली से तोहफा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी इस समय हर किसी की नजरों में छाए हुए हैं। इसका कारण उनकी तूफानी बैटिंग है। बाएं हाथ के इस 15 साल के बल्लेबाज ने शुक्रवार को गुवाहाटी में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। मैच के बाद इस युवा बल्लेबाज को विराट कोहली ने खास तोहफा दिया।

    वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबरी और महज 26 गेंदों पर आठ चौकों के अलावा सात छक्के मारते हुए 78 रनों की पारी खेली। वह नौवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वैभव जब पवेलियन लौटे तब टीम का स्कोर 129 रन था। अगर वह कुछ ओवर और टिक जाते तो शतक पूरा कर देते। इस पारी के बाद वैभव के सिर पर ऑरैंज कैप भी आ गई है।

    विराट ने दिया ऑटोग्राफ

    वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा वैभव को आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से ऑटोग्राफ भी मिला। राजस्थान ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वैभव ऑरैज कैप पहने हुए हैं और उनके सामने राजस्थान की कैप भी रखी हुई है। इस कैप पर विराट कोहली के ऑटोग्राफ भी हैं। विराट ने वैभव की कैप पर लिखा है, "प्रिय वैभव। तुमने अच्छा काम किया। विराट कोहली।"

    वहीं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राजस्थान ने लिखा, " सामने एक लंबा रास्ता है इसे देखते हुए शानदार काम।"

     

    ऐसा रहा मैच

    आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और चार विकेट खोकर 202 रन बनाए। उसके लिए ये स्कोर काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 200 का आंकड़ा पार कराया। अंत में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए वेंकटेश अय्यर ने भी इसमें योगदान दिया और 15 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 29 रनों की पारी खेली।

    राजस्थान ने ये स्कोर 18 ओवरों में हासिल कर लिया। वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी और जुरेल के दम पर राजस्थान का विजयी रथ जारी, बेंगलुरु को बुरी तरह रौंदा

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: फैंस को मिलेगा क्रिकेट का 'डबल डोज', फ्री में कैसे देख सकते हैं दोनों मुकाबले; सभी डिटेल्स पाएं यहां