IPL 2026: फैंस को मिलेगा क्रिकेट का 'डबल डोज', फ्री में कैसे देख सकते हैं दोनों मुकाबले; सभी डिटेल्स पाएं यहां
शनिवार को आईपीएल 2026 में दो रोमांचक मुकाबले होंगे। पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोपहर 3:30 बजे होगा, जबकि दूसरा चेन्नई सुपर किं ...और पढ़ें

पंजाब बनाम हैदराबाद
HighLights
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे
दोनों मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर लाइव देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अब तक कई मुकाबले रोमांच से भरे रहे हैं। शनिवार को फैंस को क्रिकेट का डबल डोज मिलने वाला है क्योंकि दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। पंजाब ने टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की है और उन्होंने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। तो वहीं हैदराबा तीन में से एक मैच में जीत हासिल कर सका है।
चेन्नई टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी, जो अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। इसके अलावा दिल्ली को अपने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली की टीम भी जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। ऐसे में ये शनिवार क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है। आइए जानते हैं कि मैच का घर पर बैठकर लुत्फ कैसे उठा सकते हैं।
पंजाब और हैदराबाद की टक्कर
पंजाब किंग्स और हैदराबाद के बीच मुकाबला शनिवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरूआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होने वाला है। पंजाब ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और 2 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। दूसरी तरफ हैदराबाद को 3 मैचों में से एक में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एमए. चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं। ये मुकाबला शाम के 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। चेन्नई ने तीन मैच खेले हैं और उन्हें सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दिल्ली को 3 में से 2 मैचों में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
खबरें और भी
टीवी पर कैसे देख सकते हैं मैच?
दोनों मुकाबलों का मजा अगर आप टीवी पर लेना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऐसे में आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 जैसे चैनलों पर मैच को देख सकते हैं।
कहां पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
शनिवार को होने वाले दोनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर देख सकते हैं। अगर आप मोबाईल और लैपटॉप पर मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो जियोस्टार के ऐप औप वेबसाइट पर देख सकते हैं।