Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs RCB: Philip Salt ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा!

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 09:49 PM (IST)

    बारिश से प्रभावित आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्‍ले ...और पढ़ें

    सॉल्‍ट का नहीं खुला खाता।

    सॉल्‍ट का नहीं खुला खाता।

    HighLights

    1. फिल सॉल्‍ट का नहीं खुला खाता 

    2. पहली गेंद पर हुए कैच आउट

    3. जोफ्रा आर्चर ने चटकाया विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बारिश से प्रभावित आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और पहली गेंद पर ही जोफ्रा आर्चर ने फिल सॉल्‍ट को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया।

    जुरेल ने लपका कैच

    जोफ्रा आर्चर ने सटीक लेंथ पर गेंद डाली। गेंद को जोर से पिच पर फेंका और सॉल्ट के लिए मुश्किल ऊंचाई पर पहुंचा दिया, जिससे वह उलझ गए। उनकी नजर हट गई और गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे जुरेल के पास चली गई। सॉल्‍ट गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उन्‍होंने एक शर्मानाक रिकॉर्ड बना दिया है। वह आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर तीन बार आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह आईपीएल की किसी भी इनिंग में पहली गेंद 3 बार आउट हुए हैं।

    पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी

    • 4 - पार्थिव पटेल
    • 3 - ड्वेन स्मिथ
    • 3 - पृथ्वी शॉ
    • 3 - केएल राहुल
    • 3 - फिल साल्ट

    आर्चर के नाम जुड़ी उपलब्धि

    जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर सफलता प्राप्‍त की। इसके साथ ही वह IPL में एक पारी की पहली गेंद पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले संयुक्‍त रूप से दूसरे बॉलर बन गए। उन्‍होंने लीग में अब तक 3 बार यह कारनामा किया है। मोहम्‍मद शमी 5 बार पहली गेंद पर सफलता प्राप्‍त कर चुके हैं।

    IPL में एक पारी की पहली गेंद पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर

    • 5 - मोहम्मद शमी
    • 3 - प्रवीण कुमार
    • 3 - उमेश यादव
    • 3 - ट्रेंट बोल्ट
    • 3 - लसिथ मलिंगा
    • 3 - भुवनेश्वर कुमार
    • 3 - अशोक डिंडा
    • 3 - पैट कमिंस
    • 3 - जोफ्रा आर्चर

    यह भी पढ़ें- 'शर्मनाक', दिनेश कार्तिक की इस हरकत पर बुरी तरह भड़क गए फिल सॉल्ट

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: Phil Salt के कैच पर उठने लगे सवाल, आउट और Not Out की जंग हुई तेज