Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'शर्मनाक', दिनेश कार्तिक की इस हरकत पर बुरी तरह भड़क गए फिल सॉल्ट

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 08:04 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में हैदराबाद को हराया था। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक पोस्ट किया, जिससे फिल सॉल्ट बुरी तरह भड़क गए ...और पढ़ें

    फिल सॉल्ट

    फिल सॉल्ट

    HighLights

    1. बेंगलुरु ने हैदराबाद को बुरी तरह से हराया

    2. दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद किया पोस्ट

    3. फिल सॉल्ट ने कार्तिक पर निकाला गुस्सा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डिफेंडिंग चैंपियन की तरह मुकाबला जीता। मैच में जीत के बाद टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक को सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने ट्रोल कर दिया। कार्तिक को उन्होंने बेंगलुरु की जीत के बाद एक पोस्ट के लिए ट्रोल किया। हालांकि, दिनेश ने बाद में एक और पोस्ट किया।

    आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के स्कोर को आसानी से चेज कर लिया। इसी के साथ उन्होंने दिखाया कि वे ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए तैयार हैं। बेंगलुरु के लिए जैकब डफी, देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली स्टार परफॉर्मर रहे। उनकी तारीफ भी कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए की और इसी वजह से सॉल्ट शायद नाराज हो गए और उन्होंने अपने बैटिंग कोच को ही ट्रोल कर दिया।

    फिल सॉल्ट ने दिनेश कार्तिक को किया ट्रोल

    बेंगलुरु पर आरसीबी की जीत के बाद कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें मैच के महत्वपूर्ण पलों को शामिल किया गया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पोस्ट में जैकब डफी के 3 विकेट, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक शामिल था। इसमें सॉल्ट को शामिल नहीं किया गया था, जिन्होंने 2 शानदार कैच लपके थे। ऐसे में जब कार्तिक ने इंग्लिश खिलाड़ी को कोई क्रेडिट नहीं दिया, तो वे शायद नाराज हो गए।

    कार्तिक के इस पोस्ट पर सॉल्ट ने लिखा, "कैच के मास्टरमाइंड को कुछ नहीं मिला? शर्मनाक!" उनके इस पोस्ट के बाद आरसीबी कोच ने अपनी गलती सुधारी और कुछ देर बाद सॉल्ट का एक अगल से वीडियो डाला। इसमें सॉल्ट के द्वारा ईशान किशन का पकड़ा गया कैच शामिल था। उन्होंने लिखा, "फिल सॉल्ट की खास प्रशंसा। सबसे सुरक्षित हाथों में से एक।"

    खबरें और भी

    Dinesh Karthik

    फिल सॉल्ट ने पकड़ा शानदार कैच

    सॉल्ट ने हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में दो शानदार कैच लपके। उन्होंने पहले बाउंड्री पर हेनरिक क्लासेन का बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद 38 गेंदों पर 80 रन बना चुके एसआरएच के कप्तान ईशान किशन का भागते हुए अद्भुत कैच लपक लिया, जो कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी माना जा रहा है। आरसीबी ने इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया और जीत के साथ सीजन का आगाज किया।

    यह भी पढ़ें- 'बड़ा ज्ञानी बना हुआ था', PSL 2026 में मोहम्मद आमिर की जमकर हुई पिटाई तो जडेजा ने उड़ाया मजाक

    यह भी पढ़ें- मां को खोने का गम और चाचा का सहारा, अब IPL को मिल गया नया सितारा; नाम अनिकेत वर्मा