Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बड़ा ज्ञानी बना हुआ था', PSL 2026 में मोहम्मद आमिर की जमकर हुई पिटाई तो जडेजा ने उड़ाया मजाक

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 06:04 PM (IST)

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पीएसएल 2026 में काफी महंगे साबित हुए। इसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने आमिर का मजाक उड़ाया है। ...और पढ़ें

    मोहम्मद आमिर को जडेजा ने किया ट्रोल

    मोहम्मद आमिर को जडेजा ने किया ट्रोल

    HighLights

    1. मोहम्मद आमिर ने पीएसएल में हुई पिटाई

    2. रावलपिंडी को हार का सामना करना पड़ा

    3. आमिर का जडेजा ने उड़ाया मजाक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने आमिर के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर ट्रोल किया। आमिर ने टी20 विश्व कप के दौरान अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया था, जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी जमकर ट्रोल किया था।

    जडेजा का कहना है कि आमिर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बहुत ज्ञान दे रहे थे। अब उनकी पाकिस्तान सुपर लीग खूब पिटाई हुई है। पीएसएल में आमिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और उनकी खराब गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जडेजा ने ज्ञानी बोलकर उनके मजे ले लिए हैं। बता दें कि स्टार पेसर ने पीएसएल के एक मैच में 49 रन खर्च किए, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

    अजय जडेजा ने मोहम्मद आमिर के लिए मजे

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बड़ा ज्ञानी बना हुआ था। कभी अभिषेक को स्लॉगर और कभी शाहीन को ज्ञान रहा था। कल पीएसएल में आमिर ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए और ज्ञानी बनना शांत हो गए।"

    गौरतलब है कि अभिषेक को आमिर ने टी20 विश्व कप के दौरान स्लगॉर बताया था। यही नहीं उनका कहना था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी और फिर उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं कर पाएगी। हालांकि, उनकी सभी बातें गलत साबित हुईं। बाएं हाथ के गेंदबाज को इसके लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने शाहीन अफरीदी की भी खूब आलोचना की थी।

    खबरें और भी

    मोहम्मद आमिर की खराब गेंदबाजी

    पीएसएल 2026 का तीसरा मुकाबला पेशावर जल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रावलपिंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद पेशावर ने लक्ष्य को 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया। आमिर ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 49 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किए। हालांकि, उनकी खराब गेंदबाजी की वजह से पिंडीज को मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- मां को खोने का गम और चाचा का सहारा, अब IPL को मिल गया नया सितारा; नाम अनिकेत वर्मा

    यह भी पढ़ें- 'उनकी बैटिंग मुझे अजीब लगती है', विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया हैरान करने वाला दावा