RCB vs SRH: Phil Salt के कैच पर उठने लगे सवाल, आउट और Not Out की जंग हुई तेज
आईपीएल 2026 के पहले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया। ...और पढ़ें

फिल सॉट ने लिया कैच।
HighLights
आरसीबी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए थे 202 रन
16वें ओवर में जीत गई आरसीबी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के पहले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फिल सॉट ने कमाल के कैच लिए, जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। हालांकि, एक कैच को लेकर विवाद भी सामने आया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में हेनरिक क्लासेन ने रोमारियो शेफर्ड की एक छोटी गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद डीप मिड-विकेट की ओर हवा में उछली, जहां फिल साल्ट ने बाउंड्री कुशन के पास गेंद को पकड़ लिया। साल्ट ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन रिप्ले देखने पर डाउट हुआ कि क्या उनका पैर बाउंड्री स्पंज से छू गया था।
तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने लिमिटेड एंगल से जांच की और कुशन में कोई हलचल न देखकर क्लासेन को आउट करार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में फैंस दावा कर रहे हैं कि एक कुशन में हल्की हलचल दिखाई दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। ऊपर से लिया गया एक रीप्ले सामने आने पर विवाद और गहरा गया है।
Your call. I believe the cushion clearly was displaced by Salt’s feet while completing the catch. Not out and six, bad call, don't know how you can fluff that up as a third umpire. Klaasen was not out.#IPL2026 https://t.co/yQDyLM6BY8 pic.twitter.com/7HzMiQqSvR
— Adarsh (@adarshisit) March 28, 2026
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, "मुझे तो ऐसा लगा जैसे पैर बाउंड्री स्पंज को छू गया हो। यह बहुत बड़ा फैसला है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप इस आधार पर कैसे आउट दे सकते हैं और इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो सकते हैं कि पैर का कोई भी हिस्सा स्पंज को नहीं छू पाया।"
खबरें और भी
यह विकेट निर्णायक साबित हुआ और हेनरिक क्लासेन और कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन की पार्टनरिशप के बावजूद हैदराबाद की लय टूट गई। क्लासेन भी अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 31 रन बनाए।
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन के 80 रन की बदौलत 201 रन बनाए। अनिकेत वर्मा की 43 रनों की आतिशी पारी ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत मात्र 15.4 ओवरों में 202 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली 38 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन ठोके। डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने आरसीबी के लिए 3/22 विकेट चटकाए।