RR vs RCB: मैच के बाद रजत पाटीदार ने पकड़ी वैभव सूर्यवंशी की गर्दन, बीच मैदान पर दे डाली धमकी!
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी इस समय छाए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ दमदार पारी खेली जिससे राजस्थान क ...और पढ़ें
-1775897830262_m.webp)
रजत पाटीदार ने पकड़ी वैभव सूर्यवंशी की गर्दन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस सीजन भी दमदार खेल दिखा रही है। उसे हराना काफी मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने उसके विजयी क्रम को तोड़ दिया जिसमें अहम रोल निभाया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने वैभव की सबके सामने गर्दन पकड़ ली। ये देख सभी हैरान रह गए।
रजत ने इस मैच में 40 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर आरसीबी ने आठ विकेट खोकर 210 रन बनाए। राजस्थान ने ये स्कोर दो ओवर पहले ही हासिल कर लिया। वैभव ने एक बार फिर तूफानी अवतार दिखाया और आरसीबी को रास्ते से भटका दिया। वैभव ने 26 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए।
रजत पाटीदर ने किया गजब काम
वैभव की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद जब वैभव अपनी टीम के तुषार देशपांडे और आरसीबी के जितेश शर्मा से बात कर रहे थे तब रजत पाटीदार आ गए। वह सीधे वैभव के पास आए। वैभव ने रजत को आता देख सर्किल से बाहर और पीछे की तरफ कदम बढ़ाए। तभी रजत ने आकर उनकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद वह जितेश से कुछ कहने लगे।
हालांकि, ये सब मजाक में हो रहा था। रजत ने मजाक में ही वैभव की गर्दन पकड़ी थी। वैभव काफी छोटे हैं और इसलिए सभी उनके साथ मस्ती मजाक करते हैं। जहां तक रजत ने वैभव से क्या कहा इसकी बात है तो संभवतः वह उनकी बैटिंग के कारण आरसीबी को मिली हार की ही बात कर रहे थे।
खबरें और भी
Control Rajat Bhai Control 😭https://t.co/GOTOFW6xZG
— ` (@OxygenKohlii18) April 11, 2026
वैभव के पास ऑरैंज कैप
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अभी तक दो अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने चार मैचों में 200 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी ही टीम के यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा है जिन्होंने चार मैचों में 183 रन बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से भी दो अर्धशतक निकले हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: फैंस को मिलेगा क्रिकेट का 'डबल डोज', फ्री में कैसे देख सकते हैं दोनों मुकाबले; सभी डिटेल्स पाएं यहां